8 July 2025 Ka Panchang: 8 जुलाई, मंगलवार को विजया पार्वती और मंगल प्रदोष व्रत किए जाएंगे। इस दिन चंद्रमा राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा। पढ़ें आज का पंचांग। 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 8 जुलाई 2025 मंगलवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन विजया पार्वती व्रत जिसे मंगला तेरस भी कहते हैं का पर्व मनाया जाएगा। इसके अलावा मंगल प्रदोष का व्रत भी इसी दिन किया जाएगा। मंगलवार को शुक्ल, ब्रह्म और छत्र नाम के शुभ योग व मुद्गर नाम का अशुभ योग बनेगा। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

8 जुलाई को शिव-पार्वती पूजा का शुभ योग

8 जुलाई को मंगल प्रदोष व्रत किया जाएगा, जिसमें भगवान शिव की पूजा का विधान है, वहीं विजया पार्वती व्रत में देवी पार्वती की पूजा की जाती है। इस तरह एक ही दिन में शिव-पार्वती दोनों की पूजा का शुभ योग बन रहा है। साल में सिर्फ एक बार ही ये संयोग बनता है।

8 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति

8 जुलाई, मंगलवार की रात चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन शनि मीन राशि में, केतु और मंगल सिंह राशि में, सूर्य और गुरु मिथुन राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, बुध कर्क राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (8 July 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस दिन राहुकाल दोपहर 3 बजकर 52 मिनेट से शाम 5 बजकर 32 मिनिट तक रहेगा।

8 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- ज्येष्ठा और मूल
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 5:51 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jul 08 5:24 PM
चन्द्रास्त - Jul 09 4:00 AM

8 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (8 July 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 09:11 से 10:51 तक
सुबह 10:51 से दोपहर 12:31 तक
दोपहर 12:05 से 12:58 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:31 से 02:12 तक

8 जुलाई 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:11 AM – 10:51 AM
कुलिक - 12:31 PM – 2:12 PM
दुर्मुहूर्त - 08:31 AM – 09:25 AM और 11:28 PM – 12:10 AM
वर्ज्यम् - 07:16 AM – 09:00 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।