14 June 2025 Ka Panchang: 14 जून 2025 को आषाढ़ मास का संकष्टी चतुर्थी व्रत किया जाएगा। इस व्रत में भगवान श्रीगणेश के साथ चंद्रमा की पूजा करने की परंपरा भी है। जानें क्या कहता है आज का पंचांग? 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 14 जून 2025 शनिवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 03:47 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी किया जाएगा। इस दिन ब्रह्म, इंद्र, चर और सुस्थिर नाम के 4 शुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

14 जून चंद्रोदय का समय

पंचांग के अनुसार, 14 जून, शनिवार को चंद्रोदय लगभग रात 10.01 पर होगा। अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में आंशिक परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

14 जून को ग्रहों की स्थिति 

14 जून, शनिवार को चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में, शुक्र मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में, बुध और गुरु मिथुन राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में रहेंगे।

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें?

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 9 बजकर 06 मिनिट से शुरू होकर 10 बजकर 46 मिनिट तक रहेगा।

14 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें

विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा और श्रवण
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 5:44 AM
सूर्यास्त - 7:09 PM
चन्द्रोदय - Jun 14 10:01 PM
चन्द्रास्त - Jun 15 9:02 AM

14 जून 2025 के शुभ मुहूर्त

- सुबह 07:25 से 09:06 तक
- दोपहर 12:00 से 12:53 तक (अभिजीत मुहूर्त)
- दोपहर 12:27 से 02:07 तक
- दोपहर 03:48 से 05:28 तक

14 जून 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 2:07 PM – 3:48 PM
कुलिक - 5:44 AM – 7:25 AM
दुर्मुहूर्त - 07:32 AM – 08:25 AM
वर्ज्यम् - 07:40 AM – 09:20 AM, 04:27 AM – 06:05 AM

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।