15 June 2025 Ka Panchang: 15 जून 2025 को आषाढ़ा मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि का संयोग रहेगा। इस दिन सूर्य राशि बदलकर वृषभ से मिथुन में प्रवेश करेगा। जानें क्या कहता है आज का पंचांग? 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 15 जून 2025 रविवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 03:51 तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन इंद्र, वैधृति, गद, मातंग और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…

15 जून, रविवार को सूर्य वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले से ही बुध और गुरु स्थित है। इस तरह मिथुन राशि में 3 ग्रह एक साथ होने त्रिग्रही योग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में, शुक्र मेष राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में रहेंगे।

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें?

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 5 बजकर 29 मिनिट से 7 बजकर 09 मिनिट तक रहेगा।

15 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें

विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 5:45 AM
सूर्यास्त - 7:09 PM
चन्द्रोदय - Jun 15 10:42 PM
चन्द्रास्त - Jun 16 10:01 AM

15 जून 2025 के शुभ मुहूर्त

- सुबह 07:25 से 09:06 तक
- सुबह 09:06 से 10:46 तक
- दोपहर 12:00 से 12:54 तक (अभिजीत मुहूर्त )
- दोपहर 02:07 से 03:48 तक

15 जून 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:27 PM – 2:07 PM
कुलिक - 3:48 PM – 5:29 PM
दुर्मुहूर्त - 05:22 PM – 06:15 PM
वर्ज्यम् - 04:27 AM – 06:05 AM, 05:01 AM – 06:38 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।