16 June 2025 Ka Panchang: 16 जून 2025 को चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। जानें क्या कहता है आज का पंचांग? 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 16 जून 2025 सोमवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि दोपहर 03:31 तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन वैधृति, विषकुंभ, शुभ और अमृत नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

16 जून को ग्रहों की स्थिति

16 जून, सोमवार को चंद्रमा मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से राहु स्थित है। चंद्रमा और राहु के एक राशि में होने से ग्रहण योग बनेगा।। इस दिन सूर्य, बुध और गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, शुक्र मेष राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में रहेंगे।

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें?

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 7 बजकर 25 से शुरू होकर 9 बजकर 06 मिनिट तक रहेगा।

16 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें

विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 5:45 AM
सूर्यास्त - 7:10 PM
चन्द्रोदय - Jun 16 11:20 PM
चन्द्रास्त - Jun 17 10:59 AM

16 जून 2025 के शुभ मुहूर्त

- सुबह 05:45 से 07:25 तक
- सुबह 09:06 से 10:47 तक
- दोपहर 12:00 से 12:54 तक (अभिजीत मुहूर्त)
- शाम 05:29 से 07:10 तक

16 जून 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 10:47 AM – 12:27 PM
कुलिक - 2:08 PM – 3:48 PM
दुर्मुहूर्त - 12:54 PM – 01:48 PM, 03:35 PM – 04:29 PM
वर्ज्यम् - 05:01 AM – 06:38 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।