19 June 2025 Ka Panchang: 19 जून 2025 को दिन भर 5 अलग-अलग शुभ योग रहेंगे। इन शुभ योगों में किए उपाय, पूजा आदि सफल रहेंगे। जानें क्या कहता है आज का पंचांग। 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 19 जून 2025 गुरुवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 11:55 तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन सौभाग्य, शोभन, छत्र, मित्र और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

19 जून को ग्रहों की स्थिति

19 जून, गुरुवार को चंद्रमा और शनि मीन राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, शुक्र मेष राशि में, सूर्य, बुध और गुरु मिथुन राशि में रहेंगे। ग्रहों की इन युतियों से कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा।

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें?

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 02 बजकर 08 मिनिट से 03 बजकर 49 मिनिट तक रहेगा।

19 जून 2025 को कब होगा सूर्य व चंद्रोदय?

विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 5:45 AM
सूर्यास्त - 7:10 PM
चन्द्रोदय - Jun 19 12:29 AM
चन्द्रास्त - Jun 19 12:56 PM

19 जून 2025 के शुभ मुहूर्त

सुबह 10:47 से 12:28 तक
दोपहर 12:01 से 12:55 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:28 से 02:08 तक
दोपहर 02:08 से 03:49 तक

19 जून 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 5:45 AM – 7:26 AM
कुलिक - 9:07 AM – 10:47 AM
दुर्मुहूर्त - 10:14 AM – 11:07 AM, 03:36 PM – 04:29 PM
वर्ज्यम् - 09:32 AM – 11:04 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।