Today Horoscope: 5 सितंबर 2025 को चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जहां राहु के साथ युति होने से ग्रहण योग बनेगा। इसका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

6 September 2025 Ka Rashifal: 6 सितंबर, शनिवार को मेष राशि वालों को लाइफ पार्टनर मिल सकता है, इनके पुराने विवाद खत्म होंगे। वृष राशि वालों को बिजनेस में परेशानी होगी, ये गलत फैसला भी ले सकते हैं। मिथुन राशि वालों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है, लव लाइफ ठीक रहेगी। कर्क राशि वाले सेहत को लेकर परेशान रहेंगे, ये कोई गलत फैसला ले सकते हैं। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Ganesh Visarjan 2025: कैसे करें गणेश प्रतिमा का विसर्जन? जानें विधि, मंत्र और मुहूर्त

मेष राशिफल 6 सितंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों को लाइफ पार्टनर से प्यार मिलेगा, पुराने विवाद खत्म होंगे। नौकरी में जवाबदारी के सभी काम समय पर निपट सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का फल मिलेगा।

ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha 2025: श्राद्ध पक्ष कब से, 7 या 8 सितंबर? नोट करें 5 सबसे महत्वपूर्ण तिथि

वृषभ राशिफल 6 सितंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों को नौकरी-बिजनेस में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ये लोग गुस्से और उत्तेजना में आकर कोई बड़ी गलती कर सकते हैं। पारिवारिक परिस्थिति कुछ ज्यादा ही परेशान कर सकती है। सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं।

मिथुन राशिफल 6 सितंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। दोस्तों की मदद से बिगड़ी बात बन सकती है। पुराने विवाद ख्तम होने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। बिजनेस के नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं।

कर्क राशिफल 6 सितंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

ऑफिस में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। दूसरों की बात में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर भी सतर्क रहें। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे।

सिंह राशिफल 6 सितंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों को साझेदारी के बिजनेस में फायदा होगा। बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें। ऑफिस में लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। बिगड़े हुए पुराने संबंध फिर से अच्छे हो सकते हैं। संतान को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

कन्या राशिफल 6 सितंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग लेनदेन में सावधानी रखें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। ऑफिस में दूसरों का काम भी आपको करना पड़ सकता है, जिससे आपके मन में असंतोष रहेगा। अधिकारियों से किसी बात पर बहस हो सकती है। स्टूडे्ंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है।

तुला राशिफल 6 सितंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

बिजनेस के लिए दिन सामान्य है। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। अचानक किसी यात्रा पर जाने का योग है, जिसमें फायदा होगा। कानूनी मामले आपके फेवर में हो सकते हैं। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल 6 सितंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। बिजनेस बढ़ने से खुशी होगी। अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने का मौक मिलेगा। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। विवादों से दूर रहने में भलाई है।

धनु राशिफल 6 सितंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोग पुराने रोग से परेशान रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट में नुकसान होने के योग बन रहे हैं। जिद में आकर कोई गलत काम करे से बचें। सेहत का खास ध्यान रखें।

मकर राशिफल 6 सितंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

बिजनेस में बड़ा सौदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी होगी। परिवार में कोई शुभ कार्य होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशिफल 6 सितंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोग आज दुश्मन से ज्यादा परेशान हो सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर भी आपका मूड खराब हो सकता है। पैसों के मामले में सावधानी रखें। फालतू खर्चे परेशानियां बढ़ा सकते हैं।

मीन राशिफल 6 सितंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों को करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में भी सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। ये लोग वाहन सावधानी से चलाएं। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकता है। सेहत में पहले से सुधार हो सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।