Ahoi Ashtami 2025: इस बार 13 अक्टूबर, सोमवार को अहोई अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन अहोई माता की पूजा करने की परंपरा है। इस व्रत में महिलाएं शाम को तारों के दर्शन करती हैं और इसके बाद चंद्रमा के।

Ahoi Ashtami 2025 Moonrise Time: अहोई अष्टमी उत्तर भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस व्रत का इंतजार संतान वाली हर महिला को रहता है क्योंकि इस व्रत को करने से बच्चों की उम्र लंबी होती है और उनकी सेहत भी ठीक रहती है। इस व्रत के दौरान अनेक परंपराएं निभाई जाती हैं जैसे तारों के दर्शन करना और अर्घ्य देना आदि। इस दिन चंद्रोदय का भी महिलाओं को विशेष रूप से इंतजार रहता है। जानें अहोई अष्टमी पर कब करें पूजा? नोट करें तारों को अर्घ्य देने का समय और चंद्रोदय की टाइमिंग…

ये भी पढ़ें-
Ahoi Ashtami 2025: अहोई माता की पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, नहीं मिलेगा व्रत का फल

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अहोई अष्टमी 2025 पूजा मुहूर्त

13 अक्टूबर, सोमवार को अहोई अष्टमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 53 मिनिट से शुरू होगा जो 07 बजकर 08 मिनिट तक रहेगा। यानी भक्तों को पूजा के लिए पूरे 1 घंटे 15 मिनिट का समय मिलेगा। इस दौरान अहोई माता की पूजा करना श्रेष्ठ रहेगा। अहोई माता कोई और नहीं बल्कि देवी पार्वती का ही एक रूप हैं जो बच्चों के जीवन की रक्षा करती हैं।

ये भी पढ़ें-
Ahoi Ashtami Vrat Katha In Hindi: क्यों किया जाता है अहोई अष्टमी व्रत? यहां पढ़ें रोचक कथा

अहोई अष्टमी 2025 तारों को देखने का समय

अहोई अष्टमी पर शाम के समय तारों को देखने के बाद महिलाएं अपना व्रत पूर्ण करती हैं। तारों को जल से अर्घ्य भी दिया जाता है। इसके पीछे महिलाओं के मन में ये भावना रहती है कि जिस तरह आकाश में तारे हमेशा चमकते रहते हैं, उसी प्रकार मेरे बच्चों का जीवन भी उज्ज्वल और सुरक्षित रहे। तारों को अहोई माता का वंशज भी माना जाता है। इस बार तारों को अर्घ्य देने का समय शाम 06 बजकर 17 मिनिट के बाद का है।

अहोई अष्टमी 2025 चंद्रोदय टाइम

अहोई अष्टमी पर चंद्रोदय का भी विशेष महत्व है। बहुत सी महिलाएं चंद्रमा के दर्शन के बाद ही अपना व्रत पूर्ण करती हैं। 18 अक्टूबर, सोमवार को चंद्रोदय रात 11 बजकर 20 मिनिट के लगभग होगा। अलग-अलग शहरों के हिसाब से चंद्रोदय के समय में आंशिक अंतर आ सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।