13 October 2025 Ka Panchang: 13 अक्टूबर, सोमवार को अहोई अष्टमी का व्रत किया जाएगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे। आगे जानिए किस राशि में कौन-सा ग्रह रहेगा और किस दिशा में यात्रा न करें।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 13 अक्टूबर 2025, सोमवार को कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 12 बजकर 24 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन कालाष्टमी और अहोई अष्टमी का व्रत किया जाएगा। इस दिन परिघ, शिव,कालदण्ड और धूम्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Ahoi Ashtami 2025 Date: कब करें अहोई अष्टमी व्रत? जानें डेट, पूजा विधि, मुहूर्त सहित पूरी डिटेल

अहोई अष्टमी 2025 पूजा मुहूर्त

अहोई अष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:53 से 07:08 तक रहेगा। इस व्रत में महिलाएं तारे देखकर व्रत पूर्ण करती हैं। तारों को देखने का समय शाम 06:17 से रहेगा। वहीं इस दिन चंद्रोदय रात 11 बजकर 12 मिनिट पर होगा।

ये भी पढ़ें-
Dhanteras Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, धनतेरस कब है? उज्जैन के ज्योतिषी से जानें सही डेट

13 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को शुक्र और सूर्य कन्या राशि में, चंद्रमा-गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, बुध तुला राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में और मंगल तुला राशि में रहेगा।

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (13 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 07 बजकर 53 मिनिट से 09:19 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

13 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- आर्द्रा और पुनर्वसु
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:26 AM
सूर्यास्त - 5:59 PM
चन्द्रोदय - Oct 13 11:40 PM
चन्द्रास्त - Oct 13 12:54 PM

13 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (13 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:26 से 07:53 तक
सुबह 09:19 से 10:46 तक
दोपहर 11:49 से 12:36 तक
दोपहर 01:39 से 03:06 तक
शाम 04:32 से 05:59 तक

13 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 10:46 AM – 12:13 PM
कुलिक - 1:39 PM – 3:06 PM
दुर्मुहूर्त - 12:36 PM – 01:22 PM और 02:54 PM – 03:40 PM
वर्ज्यम् - 12:11 AM – 01:45 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।