Aaj Ka Panchang: 23 अक्टूबर, गुरुवार को भाई दूज पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी खुशहाली की कामना करती हैं। इस भगवान चित्रगुप्त की पूजा का भी विधान है।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा, साथ ही भगवान चित्रगुप्त की पूजा भी की जाएगी। ये दिवाली उत्सव का अंतिम दिन रहेगा। गुरुवार को आयुष्मान, सौभाग्य, वर्धमान और आनंद नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें शुभ योग में खरीदी के शुभ मुहूर्त और दिशा शूल की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Chhath Puja 2025: कब से शुरू होगा छठ पर्व? जानें नहाय खाय-खरना की डेट

भाई दूज 2025 के शुभ मुहूर्त

- दोपहर 01:13 से 03:28 तक (श्रेष्ठ मुहूर्त)
- सुबह 10:46 से 12:11 तक
- दोपहर 11:48 से 12:33 तक (अभिजीत मुहूर्त)
- दोपहर 12:11 से 01:36 तक
- दोपहर 01:36 से 03:01 तक

ये भी पढ़ें-
Bhai Dooj 2025: कब मनाएं भाई दूज, 22 या 23 अक्टूबर? जानें भाई को तिलक लगाने का मुहूर्त

23 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार को चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, मंगल और बुध तुला राशि में, शुक्र कन्या राशि में, गुरु ग्रह कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (23 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 01 बजकर 36 मिनिट से 03 बजकर 01 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

23 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- विशाखा और अनुराधा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:31 AM
सूर्यास्त - 5:51 PM
चन्द्रोदय - Oct 23 7:51 AM
चन्द्रास्त - Oct 23 6:51 PM

23 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (23 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 10:46 से दोपहर 12:11 तक
दोपहर 11:48 से 12:33 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:11 से 01:36 तक
दोपहर 01:36 से 03:01 तक
शाम 05:51 से 07:26 तक

23 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 6:31 AM – 7:56 AM
कुलिक - 9:21 AM – 10:46 AM
दुर्मुहूर्त - 10:17 AM – 11:03 AM और 02:49 PM – 03:35 PM
वर्ज्यम् - 08:09 AM – 09:57 AM


Disclaimer 
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।