Chanakya Niti: चाणक्य नीति आज भी लोगों को जीवन जीने की सही दिशा दिखाती है। ऐसे ही चाणक्य ने बताया है कि महिलाओं को 5 प्रकार के पुरुषों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। जानिए कौन हैं वो पुरुष जिनसे महिलाओं को दूरी रखनी चाहिए।
Chanakya Niti for Women In Hindi: आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वानों में से एक थे। उनकी बताई गई बातों पर ध्यान देकर आप जीवन में आने वाली कई मुसीबतों से बच सकते हैं। उनके ग्रंथ नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी कई अहम बातें लिखी गई हैं। ये बातें आज भी लोगों का मार्गदर्शन करती हैं और सुख-शांति से जीने की राह दिखाती हैं। अपने नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि महिलाओं को पांच प्रकार के पुरुषों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। उनका मानना था कि ऐसे पुरुष, महिलाओं को न सुख देते हैं और न ही शांति से जीने देते हैं। जानिए चाणक्य के अनुसार कौन हैं वो 5 तरह के पुरुष, जिनसे महिलाओं को सावधान रहना चाहिए।
लालची स्वभाव के पुरुष से रहें दूर
चाणक्य के अनुसार लालची पुरुषों से महिलाओं को कभी दोस्ती नहीं करनी चाहिए। ऐसी पुरुषों को असल में उस महिला से नहीं, बल्कि उसके पैसे से प्यार होता है। जब तक पैसा है, तब तक प्यार और अपनापन होता है, लेकिन जैसे ही पैसा खत्म होता है, उनका व्यवहार पूरी तरह से बदल जाता है। इस तरह के पुरुष कभी भी लालच में आकर महिलाओं को धोखा दे सकते हैं।
गुस्सैल प्रवृत्ति वाले पुरुषों से दूरी जरूरी
आचार्य चाणक्य ने गुस्सैल पुरुषों से भी दूर रहने की सलाह दी है। उनके अनुसार पुरुष जिनका स्वभाव बहुत ज्यादा गुस्से वाला हो, इनसे महिलाओं को रिश्ता बनाने से बचना चाहिए। ऐसे पुरुष के साथ रहना नर्क में जीने जैसा होता है। गुस्से में वो कुछ भी कर सकते हैं और किसी की भी मर्यादा को ठेस पहुंचा सकते हैं। इस तरह रिश्तों में न सम्मान बचता है और न ही सुकून।
शक करने वाले पुरुषों से तुरंत बना लें दूरी
अगर कोई पुरुष हर छोटी बात पर शक करता है, तो महिला को चाहिए कि वे ऐसे रिश्ते से तुरंत दूरी बना लें। चाणक्य के मुताबिक, शक्की पुरुषों के साथ रहना किसी जेल में रहने जैसा होता है, जहां महिलाएं हर वक्त घुटन महसूस करती हैं। ये पुरुष अपने पार्टनर पर पूरी तरह नियंत्रण रखना चाहते हैं, जो रिश्ते के लिए सही नहीं होता।
शराबी-जुआरी पुरुषों से रखें दूरी
चाणक्य का चौथा सिद्धांत है, शराब-जुआ जैसे व्यसनों के लत में पड़े पुरुषों से बचें। ऐसे पुरुष बिना सोचे-समझे पैसों की बरबादी करते हैं, वे भविष्य की नहीं सोचते। ऐसे में जो महिला इनके साथ रहती है, उनका आर्थिक और मानसिक नुकसान तय होता है।
ये भी पढ़ें- Numerology: खूबसूरती में अप्सरा को भी मात देती हैं इन 4 तारीखों पर जन्मीं लड़कियां
महिलाओं पर गंदी नजर रखने वाले पुरुषों से रहें दूर
चाणक्य ने ऐसे पुरुषों से भी महिलाओं को दूर रहने की सलाह दी है, जो हर स्त्री को गंदी नजर से देखते हैं। ऐसा पुरुष किसी भी महिला की इज्जत नहीं करता और राक्षस के समान होता है।
ये भी पढ़ें- शादी में आ रही है रुकावट? सावन में बस 7 दिन कर ले ये अनोखा काम
