October 2025 Festival calendar: साल 2025 का दसवां महीना अक्टूबर बहुत ही खास रहेगा क्योंकि इस महीने में दशहरा, दिवाली के साथ-साथ करवा चौथ और छठ व्रत आदि त्योहार भी मनाए जाएंगे। यहां जानें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की डेट।

October 2025 Hindu Festival List: अंग्रेजी कैलेंडर का दसवां महीना अक्टूबर बहुत ही खास रहेगा, क्योंकि इस महीने में हिंदुओं का सबसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे, जिनमें दीपावली भी शामिल है। इनके अलावा करवा चौथ, अहोई अष्टमी और छठ व्रत आदि पर्व भी इसी महीने में हैं। ये महीना हिंदू पंचांग के आश्विन और कार्तिक मास के अंतर्गत रहेगा। खरीदी के लिए भी इस महीनें कईं शुभ मुहूर्त बन रहे हैं जैसे मंगल व बुध पुष्य व धनतेरस आदि। आगे जानिए अक्टूबर 2025 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा…

ये भी पढ़ें-
Kartik Month 2025: कब से शुरू होगा कार्तिक का महीना? जानिए स्नान-दान का महत्व और प्रमुख तिथियां

अक्टूबर 2025 के व्रत-त्योहार (Fasts and festivals of October 2025)

1 अक्टूबर, बुधवार- महानवमी (शारदीय नवरात्रि समाप्त)
2 अक्टूबर, गुरुवार- दशहरा, विजयादशमी
3 अक्टूबर, शुक्रवार- पापांकुशा एकादशी
4 अक्टूबर, शनिवार- प्रदोष व्रत
6 अक्टूबर, सोमवार- शरद पूर्णिमा, कोजागर व्रत
7 अक्टूबर, मंगलवार- स्नानदान पूर्णिमा, वाल्मिकी जयंती
10 अक्टूबर, शुक्रवार- करवा चौथ, करक चतुर्थी
12 अक्टूबर, रविवार- स्कंद षष्ठी व्रत
13 अक्टूबर, सोमवार- अहोई अष्टमी व्रत
14 अक्टूबर, मंगलवार- मंगल पुष्य
15 अक्टूबर, बुधवार- बुध पुष्य
17 अक्टूबर, शुक्रवार- रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी,
18 अक्टूबर, शनिवार- प्रदोष व्रत, धनतेरस, यम दीपदान, धन्वंतरि जयंती
19 अक्टूबर, रविवार- काली चौदस, रूप चतुर्दशी, नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली
20 अक्टूबर, सोमवार- दीपावली, लक्ष्मी-कुबेर पूजन, केदार गौरी व्रत
21 अक्टूबर, मंगलवार- स्नान-दान अमावस्या
22 अक्टूबर, बुधवार- अन्नकूट, गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर, गुरुवार- भाई दूज, यम द्वितिया
25 अक्टूबर, शनिवार- सूर्य षष्ठी व्रत आरंभ (नहाए खाए), विनायकी चतुर्थी व्रत
26 अक्टूबर, रविवार- खरना, पांडव पंचमी
27 अक्टूबर, सोमवार- सूर्य षष्ठी व्रत, डाला छठ
28 अक्टूबर, मंगलवार- भगवान सहस्त्रबाहु जयंती
29 अक्टूबर, बुधवार- गोपाष्टमी
30 अक्टूबर, गुरुवार- आंवला नवमी, अक्षय नवमी

ये भी पढ़ें-
Unique Temple: साल में सिर्फ 9 दिन खुलता है ये देवी मंदिर, इसका रहस्य आज भी अनसुलझा

5 नहीं 6 दिन का होगा दिवाली उत्सव

इस बार दिवाली उत्सव 5 नहीं बल्कि 6 दिनों का होगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि अमावस्या तिथि 2 दिन रहेगा। पहले दिन यानी 20 अक्टूबर, सोमवार को दिवाली उत्सव मनाया जाएगा, इसके लिए अगले दिन यानी 21 अक्टूबर, मंगलवार को स्नान-दान अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजा इसके अगले दिन यानी 22 अक्टूबर को रहेगी। इस तरह दिवाली उत्सव 18 अक्टूबर से शुरू होगा जो 23 अक्टूबर तक रहेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।