Dream Astrology: सपनों की एक अलग ही दुनिया है। सपने आना एक स्वभाविक क्रिया है लेकिन हिंदू धर्म में इसे शकुन-अपशकुन से जोड़कर देखा जाता है यानी कुछ सपने सुभ फल देते हैं और कुछ अशुभ। 

Dream Astrology: हर व्यक्ति रात में सोते समय सपने जरूर देखता है। ये एक स्वभाविक क्रिय है जो सभी के साथ होती है। हिंदू धर्म में सपनों को ज्योतिष और शकुन-अपशकुन से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले से संकेत दे देते हैं। सपनों से जुड़ी एक पुस्तक भी ज्योतिष शास्त्र में है जिसे स्वप्न ज्योतिष कहते हैं। इस पुस्तक में हजारों सपनों के बारे में और उनसे मिलने वाले शुभ-अशुभ फलों के बारे में बताया गया है। आज हम आपको भोजन से जुड़े सपनों के बारे में बता रहे हैं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. जो व्यक्ति सपने में स्वयं को अकेले खाना खाते देखता है, भविष्य में उसका कोई भारी नुकसान हो सकता है या फिर उसे सार्वजनिक रूप से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
2. सपने में जो व्यक्ति स्वयं को मेहमानों के साथ बैठकर खाना खाते हुए देखता है वो बहुत ही जल्दी किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकता है, ऐसा स्वप्न शास्त्र में लिखा है।
3. स्वप्न ज्योतिष के अनुसार, जब कोई व्यक्ति सपने में खुद को लंगर यानी भंडारे में भोजन करते हुए देखता तो इसका अर्थ है जल्दी ही उसे धन लाभ होने वाला है और नौकरी में प्रमोशन भी संभव है।
4. सपने में स्वादिष्ट भोजन करना बीमारी से मुक्ति का संकेत देता है। यानी ऐसे लोग यदि किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं जो जल्दी ही उसकी सेहत में सुधार आ सकता है।।
5. टेबल पर भोजन को सजा हुआ देखना शुभ माना जाता। इसका अर्थ है आप जो भी काम कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिल सकती है।
6. सपने में पत्नी के साथ बैठकर भोजन करने का अर्थ है कि आपके वैवाहिक जीवन में जो परेशानियां चल रही है, उसमें आपको राहत मिलने वाली है।
7. जो व्यक्ति सपने में दूसरों को भोजन दान करता है, उसकी परेशानियां बहुत ही जल्दी दूर हो सकती है, ऐसा स्वप्न ज्योतिष की पुस्तक कहती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।