MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Ganesh Chaturthi 2025 पर राशि अनुसार कौन-से उपाय करें, क्या भोग लगाएं?

Ganesh Chaturthi 2025 पर राशि अनुसार कौन-से उपाय करें, क्या भोग लगाएं?

Ganesh Chaturthi Rashi Anusar Upay: इस बार गणेश उत्सव की शुरूआत 27 अगस्त, बुधवार से हो रही है जो 6 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान राशि अनुसार उपाय किए जाएं तो आने वाला हर संकट टल सकता है। ये उपाय बहुत ही आसान हैं।

4 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Aug 27 2025, 10:59 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
गणेश चतुर्थी के राशि अनुसार उपाय
Image Credit : Getty

गणेश चतुर्थी के राशि अनुसार उपाय

Ganesh Chaturthi Remedies according to Zodiac Sign: हर साल भाद्रपद मास में 10 दिनों तक गणेश उत्सव मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 27 अगस्त से 5 सितंबर तक मनाया जाएगा। इन 10 दिनों में अगर राशि अनुसार उपाय किए जाएं तो आने वाले संकटों से बचा जा सकता है और हर मनोकामना भी पूरी हो सकती है। ये उपाय बहुत ही आसान हैं जो कोई भी कर सकता है। आगे जानिए राशि अनुसार इन उपायों के बारे में…

213
मेष राशि के लिए गणेश चतुर्थी के उपाय
Image Credit : Getty

मेष राशि के लिए गणेश चतुर्थी के उपाय

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। ये लोग गणेश उत्सव के दौरान किसी भी दिन भगवान श्रीगणेश का अभिषेक लाल चंदन मिश्रित जल से करें और ऊं गं गणपतये नम: मंत्र का जाप कम से कम 5 माला करें। इससे इनकी हर मनोकामना जल्दी ही पूरी हो सकती है।

313
वृषभ राशि के लिए गणेश चतुर्थी के उपाय
Image Credit : Getty

वृषभ राशि के लिए गणेश चतुर्थी के उपाय

इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। ये लोग गणेश चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश को सफेद फूलों की माला अर्पित करें और सुंगधित इत्र भी लगाएं। मावे की मिठाई का भोग लगाएं और ऊं गं ऊं गं मंत्र का जाप करें। इससे इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

413
मिथुन राशि के लिए गणेश चतुर्थी के उपाय
Image Credit : Getty

मिथुन राशि के लिए गणेश चतुर्थी के उपाय

इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है, जो बुद्धि और वाणी का कारक है। इस राशि के लोग गणेश उत्सव के दौरान दूर्वा की माला बनाकर श्रीगणेश को चढ़ाएं। साथ ही ऊं श्री गं गणाधिपतये नम: मंत्र का जाप करें। पिस्ता से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इस उपाय से इनकी बुद्धि तेज होगी।

513
कर्क राशि के लिए गणेश चतुर्थी के उपाय
Image Credit : Getty

कर्क राशि के लिए गणेश चतुर्थी के उपाय

इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। ये लोग भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का अभिषेक गाय के ताजे दूध से करें और सफेद आंकड़े के फूलों की माला बनाकर अर्पित करें। ऊँ श्री श्वेतार्क देवाय नम: का जाप भी करें। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी।

613
सिंह राशि के लिए राशि अनुसार उपाय
Image Credit : Getty

सिंह राशि के लिए राशि अनुसार उपाय

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोग दूर्वा पर कुंकुम या सिंदूर लगाकर श्रीगणेश को चढ़ाएं। साथ ही गुड़ से बनी चीजें जैसे गजक, रेवड़ी आदि का भोग लगाएं। इस उपाय से इन्हें नौकरी-बिजनेस में लाभ होगा और आने वाले संकट अपने आप ही दूर हो जाएंगे।

713
कन्या राशि के लिए गणेश चतुर्थी के उपाय
Image Credit : Getty

कन्या राशि के लिए गणेश चतुर्थी के उपाय

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। गणेश उत्सव के दौरान इस राशि के लोग प्रथम पूज्य को हरे वस्त्र अर्पित करें और साबूत मूंग की दाल किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में दान करें। श्री वक्रतुण्डाय नम: मंत्र का जाप भी करें। इससे इनके रूके हुए सभी काम आसानी से होते चले जाएंगे।

813
तुला राशि के लिए गणेश चतुर्थी के उपाय
Image Credit : Getty

तुला राशि के लिए गणेश चतुर्थी के उपाय

इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोग सुनहरे रंग के वस्त्र श्रीगणेश को चढ़ाएं। गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं साथ ही श्रीगणेश स्त्रोत का पाठ विधि-विधान से करें। इन उपायों से बाप्पा की कृपा इन पर बनी रहेगी और इन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

913
वृश्चिक राशि के लिए गणेश चतुर्थी के उपाय
Image Credit : Getty

वृश्चिक राशि के लिए गणेश चतुर्थी के उपाय

इस राशि के स्वामी मंगल हैं। गणेश उत्सव में किसी भी दिन इस राशि के लोग श्रीगणेश को लाल वस्त्र और लाल फल जैसे सेवफल चढ़ाएं। श्री विघ्नहरण संकट हरणाय नम: मंत्र का 108 बार जाप करें। इस उपाय से इनकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

1013
धनु राशि के लिए गणेश चतुर्थी के उपाय
Image Credit : Getty

धनु राशि के लिए गणेश चतुर्थी के उपाय

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग गणेश उत्सव के दौरान बाप्पा हल्दी की साबूत गांठ की माला चढ़ाएं और श्री गणाधिपतये नम: मंत्र का जाप भी करें। केसर मिश्रित मिठाई का भोग भी लगाएं। इन उपायों से प्रथम पूज्य आपके हर संकट का निवारण जल्दी करेंगे।

1113
मकर राशि के लिए गणेश चतुर्थी के उपाय
Image Credit : Getty

मकर राशि के लिए गणेश चतुर्थी के उपाय

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। ये लोग श्रीगणेश को ड्राय फ्रूट की मिठाई का खीर का भोग लगाएं और अपराजिता के फूलों से पूजा करें। इससे इन्हें जीवन की कठिन परिस्थिति से मुक्ति मिल सकती है।

1213
कुंभ राशि के लिए गणेश चतुर्थी के उपाय
Image Credit : Getty

कुंभ राशि के लिए गणेश चतुर्थी के उपाय

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। ये लोग श्रीगणेश की ड्राय फ्रूट की खीर का भोग लगाएं और काले तिल मिश्रित जल से अभिषेक करें। ऊं गं गणपतयै नम: का जाप करें। इससे श्रीगणेश के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी आपको मिलेगी।

1313
मीन राशि के लिए गणेश चतुर्थी के उपाय
Image Credit : Getty

मीन राशि के लिए गणेश चतुर्थी के उपाय

इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। ये लोग गणेश उत्सव के दौरान गणनायक को पीले फूलों की माला स्वयं बनाकर चढ़ाएं। चने की दाल और गुड़ किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में दान करें। केसरिया खीर का भोग लगाएं। इससे इनके जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि बनी रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
गणेश चतुर्थी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image2
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
Recommended image3
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image4
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image5
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved