हिंदू धर्म में महिलाओं से जुड़े कईं नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने वाली महिलाएं अपने ससुराल में मान-सम्मान पाती हैं और मायके में भी लाड़ली बनी रहती हैं। 

गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में से एक है। गरुड़ पुराण के आचार खंड में महिलाओं से संबंधित कुछ नियम बताए गए हैं। इन नियमों को मानने वाली स्त्री सम्मान पूर्वक अपना जीवन जीती है। ऐसी स्त्री अपने मायके के साथ-साथ ससुराल का नाम भी रौशन करती है साथ ही उसे अपने मायके के साथ-साथ ससुराल में भी प्यार-दुलार मिलता है। आगे गरुड़ पुराण से जानें महिलाओं से जुड़े कुछ नियम…

मार्च 2025 में कब है होली, चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा? 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुष्ट व्यक्ति का संग न करें

गरुड़ पुराण के अनुसार, स्त्रियों को कभी भी दुष्ट लोगों से व्यवहार नहीं रखना चाहिए। जो महिलाएं ऐसा करती हैं, उनका कोई सम्मान नहीं करता और न ही ऐसी स्त्रियों से कोई संबंध रखना पसंद करता है। जो महिलाएं ऐसा काम करती हैं, उनसे अपने लोग ही दूरी बना लेते हैं। इसलिए महिलाओं को कभी दुष्ट व्यक्ति का संग नहीं करना चाहिए।

पति से दूर भी न रहें

विवाह के बाद महिलाओं को अधिक समय तक अपने पति से दूर नहीं रहना चाहिए। जो महिला अधिक समय तक पति से दूर रहती है, उसके चरित्र में दोष आने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए विवाह के बाद पत्नी को अधिक समय तक पति से दूर नहीं रहना चाहिए। ऐसा गरुड़ पुराण में लिखा है।

पति से ज्यादा किसी को प्रेम न करें

विवाह के बाद पत्नी को सबसे ज्यादा प्रेम अपने पति से ही करना चाहिए। उसकी सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना चाहिए। यदि कोई पत्नी अपने पति के ज्यादा अन्य किसी ओर पर ध्यान देती हैं तो ऐसी स्थिति में वैवाहिक जीवन में अनबन बनी रहती है और इससे ससुराल और मायके में महिला की छवि खराब हो सकती है।

दूसरों के घर में न रहें

जो महिलाएं अपने पति का घर छोड़कर किसी अन्य के घर में रहती हैं, भले ही वो पिता का घर ही क्यों न हो, इससे भी उस महिला को अपयश मिलता है यानी समाज में उसे अच्छी दृष्टि से नहीं देखा जाता। ऐसी महिलाओं को न तो ससुराल में सम्मान मिलता है और न ही मायके में प्यार।


ये भी पढ़ें-

मार्च 2025 में विवाह के सिर्फ 5 मुहूर्त, क्यों लगेगी शुभ कामों पर रोक?


जिन पुरुषों में होती हैं ये 4 खूबियां, उनकी ओर खींची चली आती हैं महिलाएं


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों व विद्वानों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।