25 June 2025 Ka Panchang: 25 जून 2025 को आषाढ़ मास की अमावस्या तिथि रहेगी, जिसे हलहारिणी अमावस्या कहते हैं। इस दिन चंद्र और गुरु ग्रह के साथ होने से गजकेसरी योग बनेगा। जानें आज का पंचांग 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 25 जून 2025 बुधवार को आषाढ़ मास के अमावस्या तिथि शाम 4 बजे तक रहेगी, इसके बाद आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा तिथि रात अंत तक रहेगी। सूर्योदय के समय अमावस्या होने से इसी दिन हलहारिणी अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व में किसान हल की पूजा करते हैं। इस दिन अमृत, सर्वार्थसिद्धि, वृद्धि और ध्रुव नाम के 4 शुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25 जून को ग्रहों की स्थिति

25 जून, बुधवार को चंद्रमा, सूर्य और गुरु मिथुन राशि में रहेंगे। गुरु चंद्रमा के एक ही राशि में होने से गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा। इस दिन शुक्र मेष राशि में, बुध कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि मे रहेंगे।

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें?

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 29 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 2 बजकर 10 मिनिट तक रहेगा।

25 जून 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- मृगशिरा और आर्द्रा
करण- नाग और किस्तुघ्न
सूर्योदय - 5:46 AM
सूर्यास्त - 7:11 PM
चन्द्रोदय - Jun 24 4:07 AM
चन्द्रास्त - Jun 24 6:26 PM

25 जून 2025 के शुभ मुहूर्त

सुबह 07:27 से 09:08 तक
सुबह 10:48 से दोपहर 12:29 तक
दोपहर 03:50 से शाम 05:31 तक
शाम 05:31 से 07:11 तक

25 जून 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 7:27 AM – 9:08 AM
कुलिक - 10:48 AM – 12:29 PM
दुर्मुहूर्त - 12:02 PM – 12:56 PM
वर्ज्यम् - 06:24 PM – 07:52 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।