Hariyali Teej Special: हरियाली तीज का मौका सुहागिन और कुंवारी कन्याओं के लिए खास है। इस दिन कुछ ऐसे उपाय करने होते हैं, जिसके चलते आपके जीवन में खुशियां आ सकती हैं।

Hariyali Teej Upay: हरियाली तीज का त्योहार 27 जुलाई के दिन मनाया जाने वाला है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत को कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं, श्रद्धा अनुसार इस व्रत को रखा जाता है। हरियाली तीज के मौके पर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत भी रखती हैं। इस दिन कुछ खास उपाय ऐसे होते हैं, जिन्हें करने से आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां और समृद्धि आती है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में यहां, जिन्हें आपको हरियाली तीज के खास मौके पर करना चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

16 श्रृंगार

हरियाली तीज के खास मौके पर सुहागिन महिला को 16 श्रृंगार करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

फल-मिठाई का दान

हरियाली तीज के मौके पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को कुछ फल या फिर मिठाई जरूर दें। ऐसा करने से घर और परिवार में सकारात्मक माहौल बनता है। धन में भी बरकत होती है। हर काम में सफलता हासिल होती है।

उड़द की दाल

हरियाली तीज के मौके पर यदि आप कपड़ों का दान करते हैं तो वो भी काफी शुभ माना गया है। इसके अलावा आप उड़द की दाल भी दान कर सकते हैं। इससे आपको अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

शीघ्र विवाह के लिए उपाय

जटा वाला नारियल

 इसके अलावा जिन लोगों की शादी नहीं है और वो शीघ्र विवाह करना चाहते हैं तो इसके लिए हरियाली तीज का मौका खास रहेगा। इस समय भगवान शिव को 5 जटा वाला नारियल अर्पित करें। साथ ही ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा' मंत्र का जप करें। बाद में महादेव की विधि पूर्वक पूजा करें।

सफेद वास्तुओं का करें दान

हरियाली तीज के मौके पर भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें। पूजा के बाद प्रसाद के तौर पर अखंडित चावल या फिर गुड़ से बनी खीर उन्हें चढ़ाएं। साथ ही पूजा के बाद सफेद चीज दान की जाती है।

Disclaimer:

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एशियानेट हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।