mahabharat interesting facts: महाभारत हिंदुओं के पवित्र ग्रंथों में से एक है। इस ग्रंथ में कुछ ऐसी रहस्यमयी बातें लिखी हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। महाभारत युद्ध में मारे गए लोगों की संख्या जानकर आप चौंक सकते हैं। 

mahabharat Yuddh Mai Kitne Log Mare The: महाभारत की कथा जितनी रोचक है उतनी ही रहस्यमयी भी है। महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र के मैदान में कौरवों और पांडवों के बीच लड़ा गया था, ये बात तो सभी जानते हैं। इस युद्ध में कितने लोग मारे गए थे, इसके बारे में भी महाभारत में बताया गया है। इस युद्ध में मारे गए लोगों की संख्या जानकर कोई भी चौंक सकता है क्योंकि ये आंकड़ा भारत की वर्तमान जनसंख्या से भी ज्यादा है। आगे जानिए महाभारत युद्ध में कितने योद्धा मारे गए थे…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

युद्ध के बाद युधिष्ठिर बने राजा
महाभारत के स्त्री पर्व के अनुसार, ‘युद्ध समाप्त होने के बाद युधिष्ठिर हस्तिनापुर के राजा बने। धृतराष्ट्र भी पांडवों के साथ ही महल में ही रहते थे। तब एक दिन धृतराष्ट्र ने युधिष्ठिर से पूछा कि ‘कुरुक्षेत्र में हुए युद्ध के दौरान कितने योद्धा मारे गए, क्या तुम उनकी संख्या बता सकते हो?’

युधिष्ठिर ने बताई मारे गए योद्धाओं की संख्या
धृतराष्ट्र के पूछने पर युधिष्ठिर ने बताया कि ‘कुरुक्षेत्र में कौरवों और पांडवों के बीच जो युद्ध हुआ, उसमें 1 अरब 66 करोड़ 20 हजार वीर मारे गए हैं। इनके अलावा 24 हजार 165 वीरों का पता नहीं है।‘ युधिष्ठिर ने ये भी बताया कि वनवास के दौरान देवर्षि लोमश द्वारा दी गइ दिव्य दृष्टि से ही मुझे ये गुप्त बात पता चली है।

ये भी बताया युधिष्ठिर ने
युद्ध में मारे गए योद्धओं की संख्या बताने के बाद युधिष्ठिर ने ये भी बताया कि ‘इस युद्ध में जो वीर क्षत्रिय धर्म निभाते हुए मारे गए हैं, वे सभी ब्रह्मलोक में गए हैं। जो युद्ध से भागते हुए मारे गए हैं, वे यक्षलोक में गए हैं और जो वीर ईमानदारी से लड़ते हुए मारे गए हैं, वे अन्य पुण्यलोकों में गए हैं।’

कितनी है भारत की वर्तमान जनसंख्या?
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2024 तक भारत की जनसंख्या 1 अरब, 45 करोड़, 50 लाख के आस-पास है। जबकि द्वापर युग में हुए महाभारत युद्ध में 1 अरब 66 करोड़ 20 हजार लोग मारे गए थे। यानी भारत की वर्तमान जनसंख्या से कहीं अधिक। इसका कारण है कि महाभारत युद्ध में भारत के ही राजाओं ने नहीं बल्कि अन्य देशों के राजाओं ने भी हिस्सा लिया था।


ये भी पढ़ें-

द्रौपदी के अलावा कौन थीं अर्जुन की 3 पत्नियां? इनमें से एक थी ‘नागकन्या'


महाभारत युद्ध में मारे गए दुर्योधन सहित 100 भाई, फिर कैसे एक भाई रह गया जिंदा?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।