MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Janmashtami 2025: कान्हा को क्यों लगाते हैं माखन-मिश्री, लड्डू और पंजीरी का भोग?

Janmashtami 2025: कान्हा को क्यों लगाते हैं माखन-मिश्री, लड्डू और पंजीरी का भोग?

Janmashtami 2025 Bhog: जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को खास चीजों का भोग लगाया जाता है, जिनमें माखन-मिश्री, लडडू और पंजीरी आदि विशेष हैं। इन सभी भोगों से कोई न कोई खास बात जरूर जुड़ी है।

3 Min read
Manish Meharele
Published : Aug 16 2025, 10:47 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जन्माष्टमी पर कान्हा को किन चीजों का भोग लगाएं?
Image Credit : Getty

जन्माष्टमी पर कान्हा को किन चीजों का भोग लगाएं?

Janmashtami 2025 Bhog: इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है, जिन्हें लड्डू गोपाल कहा जाता है। जन्माष्टमी पर वैसे तो कान्हा को अनेक चीजों का भोग लगाया जाता है लेकिन इनमें से कुछ चीज बहुत खास मानी गई हैं जैसे-माखन-मिश्री, लड्डू और पंजीरी आदि। आगे जानिए जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को इन चीजों का भोग क्यों लगाते हैं…
 

25
कान्हा को क्यों लागते हैं माखन-मिश्री का भोग?
Image Credit : Getty

कान्हा को क्यों लागते हैं माखन-मिश्री का भोग?

जन्माष्टमी पर कान्हा को माखन-मिश्री का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है। इसके पीछे ये कथा है कि अपने बाल्यकाल में कन्हैया गोपियों के घर से माखन चुराकर खाते थे और अपने साथियों को भी खिलाते थे। तभी ये मान्यता है कि कान्हा को माखन बहुत पसंद है। दरअसल माखन बहुत पौष्टिक होता है जो बच्चों के शरीर को मजबूत बनाता है। माखन खाकर कान्हा ने यही संदेश दुनिया को दिया है।

ये भी पढ़ें-

Krishna Myth And Facts: क्या श्रीकृष्ण की 16 हजार रानियां थीं? जानें 5 ऐसे ही मिथ और उनका सच

35
लड्डू को भोग क्यों लगाएं श्रीकृष्ण को?
Image Credit : Getty

लड्डू को भोग क्यों लगाएं श्रीकृष्ण को?

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को लड्डू गोपाल कहा जाता है। इनके एक हाथ में लड्डू दिखाई देता है। इसलिए ये मान्यता चली आ रही है कि कान्हा को लड्डू अतिप्रिय है। जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को भोग में लड्डू विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। ये लड्डू मावे, बूंदी या बेसन किसी का भी हो सकता है। लड्डू में देशी घी और ड्राय फ्रूट का उपयोग विशेष रूप से होता है, ये भी शरीर को जरूरी पोषक तत्व देता है।

ये भी पढ़ें-

Janmashtami 2025 Muhurat: जन्माष्टमी पर पूजा के 6 शुभ मुहूर्त, जानें रात को कब होगा कान्हा का जन्म?

45
जन्माष्टमी पर कान्हा को क्यों लगाते हैं पंजीरी का भोग?
Image Credit : Getty

जन्माष्टमी पर कान्हा को क्यों लगाते हैं पंजीरी का भोग?

जन्माष्टमी के मौके पर वैसे तो कान्हा को अनेक चीजों को भोग लगाया जाता है, लेकिन इनमें पंजीरी का विशेष महत्व है। साल भर में सिर्फ यही मौका होता है जब किसी देवता को पंजीरी का भोग लगाते हैं। पंजीरी धनिए को पीसकर बनाई जाती है। ज्योतिष शास्त्र में धनिया बुध ग्रह का कारक है जो बुद्धि और वाणी को तेज करता है। इसलिए जन्माष्टमी पर कान्हा को पंजीरी का भोग लगाते हैं।

55
पंचामृत का भोग भी कान्हा को प्रिय
Image Credit : Getty

पंचामृत का भोग भी कान्हा को प्रिय

जन्माष्टमी पर कान्हा को पंचामृत का भोग भी विशेष रूप से लगाते हैं। पंचामृत गाय के दूध, दही, घी, शहद और शक्कर को एक निश्चित अनुपात में मिलाकर बनाते हैं। पंचामृत के बारे में हमारे धर्म ग्रंथों में भी लिखा है। पंचांमृत हमारे शरीर को ठंडक को प्रदान करता ही है साथ ही रोगों का भी नाश करता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
जन्माष्टमी

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved