MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Pithori Amavasya 2025: कब है पिठोरी अमावस्या, 22 या 23 अगस्त?

Pithori Amavasya 2025: कब है पिठोरी अमावस्या, 22 या 23 अगस्त?

Pithori Amavasya 2025 Date: भाद्रपद मास की अमावस्या को पिठोरी अमावस्या कहते हैं। इस अमावस्या का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। अमावस्या तिथि के देवता पितृ हैं, इसलिए इस दिन पितरों की शांति के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं।

3 Min read
Manish Meharele
Published : Aug 21 2025, 10:41 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें पिठोरी अमावस्या से जुड़ी हर बात
Image Credit : Getty

जानें पिठोरी अमावस्या से जुड़ी हर बात

Pithori Amavasya 2025 Kab Hai: धर्म ग्रंथों के अनुसार, किसी भी महीने की कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या कहते हैं। अमावस्या तिथि का महत्व अनेक ग्रंथों में बताया गया है। एक साल में कुल 12 अमावस्या होती है, इनमें भाद्रपद मास की अमावस्या का विशेष महत्व है। ग्रंथों में इसका नाम कुशग्रहणी अमावस्या भी बताया गया है। महाराष्ट्र में इसे पिठोरी अमावस्या कहते हैं। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए विशेष पूजा व उपाय किए जाते हैं। जानें 2025 में कब है पिठोरी अमावस्या?

25
2025 में कब है पिठोरी अमावस्या?
Image Credit : Getty

2025 में कब है पिठोरी अमावस्या?

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि 22 अगस्त, शुक्रवार की सुबह 11 बजकर 55 मिनिट से शुरू होगी जो 23 अगस्त, शनिवार की सुबह 11 बजकर 35 मिनिट तक रहेगी। चूंकि अमावस्या तिथि 22 अगस्त को पूरे दिन रहेगी, इसलिए इसी दिन पिठोरी अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा।


ये भी पढ़ें-

Ganesh Bhajan Lyrics: ये हैं श्रीगणेश के 10 सुपरहिट भजन, इन्हें सुने बिना अधूरा ये गणेश उत्सव

35
पिठोरी अमावस्या 2025 शुभ मुहूर्त
Image Credit : Getty

पिठोरी अमावस्या 2025 शुभ मुहूर्त

पिठोरी अमावस्या का विशेष शुभ मुहूर्त शाम को 06 बजकर 53 से रात 09 बजकर 06 मिनिट तक रहेगा। इसके अलावा अन्य मुहूर्त इस प्रकार हैं-
दोपहर 12:29 से 02:04 तक
दोपहर 12:04 से 12:55 तक (अभिजीत मुहूर्त)
शाम 05:14 से 06:49 तक


ये भी पढ़ें-

Ganesh Chaturthi 2025 Date: गणेश चतुर्थी पर कैसे करें पूजा? जानें विधि, मंत्र और मुहूर्त


 

45
पिठोरी अमावस्या का महत्व
Image Credit : Getty

पिठोरी अमावस्या का महत्व

पिठोरी अमावस्या से जुड़ी कईं मान्यताएं प्रचलित हैं। उसके अनुसार, इस दिन महिलाएं 64 योगिनियों की आटे की प्रतिमा बनाकर इनकी पूजा करती हैं। जिससे इन्हें स्वस्थ, सुंदर और योग्य संतान की प्राप्ति होती है। साथ ही पुरुष पितरों की शांति के लिए पिंड दान, तर्पण आदि करते है जिससे इनके वंश में वृद्धि होती है और पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

55
पिठोरी अमावस्या के उपाय
Image Credit : Getty

पिठोरी अमावस्या के उपाय

1. पिठोरी अमावस्या की सुबह किसी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद जरूरतमंदों को भोजन, अनाज आदि का दान करें।
2. पिठोरी अमावस्या पर अपने घर पर ही या किसी तीर्थ स्थान पर पितरों की शांति के लिए श्राद्ध व तर्पण करें। इससे आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
3. इस दिन किसी ब्राह्मण को ससम्मान घर बुलाकर भोजन करवाएं और अपनी इच्छा अनुसार दान-दक्षिणा देकर विदा करें।
4. पिठोरी अमावस्या पर गाय को हरा चारा खिलाएं। मछलियों के लिए तालाब में आटे की गोलियां बनाकर डालें।
5. पिठोरी अमावस्या की शाम को आटे का चौमुखा दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जाकर जलाएं। इसमें सरसों का तेल डालें। इससे भी आपको शुभ फल मिलेंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
उपाय (Upay)
शुभ मुहूर्त

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved