Karwa Chauth 2025 Rashi Anusar Upay: इस बार करवा चौथ का पर्व 10 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। महिलाएं इस दिन विशेष रूप से संजती-संवरती हैं। इस दिन यदि राशि अनुसार खास रंग के कपड़े पहनें जाएं तो मैरिड लाइफ में खुशहाली बनी रहती है। 

Karva Chauth 2025 Upay: धर्म ग्रंथों के अनुसार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इसे करक चतुर्थी भी कहते हैं। इस बार ये पर्व 10 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं खास तौर पर अपने पति के लिए संजती-संवरती है। अगर इस दिन महिलाएं अपनी राशि के अनुसार खास रंग की ड्रेस पहनें तो इनकी मैरिड लाइफ की खुशियां और भी बढ़ सकती हैं। जानें करवा चौथ पर महिलाएं राशि अनुसार किस रंग की ड्रेस पहनें…

ये भी पढ़ें-
करवा चौथ पर इस मंदिर में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़, इनके दर्शन मात्र से होती है हर मनोकामना पूरी

मेष राशि: इस राशि की महिलाएं करवा चौथ पर लाल रंग की की ड्रेस पहनें तो इससे इनके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। ये रंग इनकी लाइफ में उत्साह और उमंग का संचार करता है।

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2025: ये छोटी-छोटी गलतियां तोड़ सकती हैं आपका व्रत, भूलकर भी न करें ये काम

वृषभ राशि: इस राशि वाली महिलाएं करवा चौथ पर सिल्वर या इससे मिलते-जुलते शेड्स की ड्रेस पहनें तो इससे इन्हें शुभ फल मिलने की संभावना बढ़ सकती है। इस उपाय से इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन राशि: करवा चौथ पर इस राशि की महिलाएं ग्रीन कलर की ड्रेस पहन सकती हैं। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और बुध ग्रह से संबंधित शुभ फल भी इन्हें मिल सकते हैं।

कर्क राशि: किस्मत चमकाने और हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए इस राशि की महिलाओं को फिरोजी या हल्के नीले रंग की ड्रेस पहनना चाहिए। इससे इनकी परेशानियां भी कम हो सकती हैं।

सिंह राशि: करवा चौथ पर इस राशि की महिलाएं अपनी इच्छा अनुसार केसरिया, नारंगी या इससे मिलते-जुलते कलर की ड्रेस पहनें। इससे इनके वैवाहिक जीवन चल रही परेशानियां स्वत: ही दूर हो सकती है।

कन्या राशि: करवा चौथ के मौके पर इस राशि वाली महिलाएं लाइट ग्रीन कलर की ड्रेस पहनें तो इन्हें किस्मत का साथ मिलेगा साथ ही इनका अपने पार्टनर से खास अंटेशन भी मिलेगी। लव लाइफ भी खुशहाल रहेगी।

तुला राशि: इस राशि वाली महिलाओं के लिए लकी कलर ऑरेन्ज, रेड और कोरेल ऑरेन्ज है। इस कलर की ड्रेस अगर ये करवा चौथ पर पहनें तो इनका लक चमक सकता है।

वृश्चिक राशि: इस राशि की महिलाएं करवा चौथ पर पति को खुश करने के लिए क्रीम या पिंक कलर की ड्रेस पहनें। इससे उपाय से इनका पार्टनर खुश हो सकता है और इनके मैरिड लाइफ की खुशियां भी बढ़ सकती हैं।

धनु राशि: करवा चौथे के खास मौके पर इस राशि की महिलाएं सफायर येलो या व्हील येलो कलर की ड्रेस पहनें तो इनकी लाइफ में खुशहाली और बढ़ सकती है।

मकर राशि: एंटीक व्हाईट और ऑफ व्हाईट के साथ ब्लू रंग की ड्रेस का कॉम्बीनेशन इस राशि की महिलाओं के लिए शुभ और समृद्धि देने वाला रहेगा।

कुंभ राशि: करवा चौथ को खास बनाने के लिए इस राशि की महिलाएं मिडनाइट ब्लू या रॉयल ब्लू कलर की ड्रेस पहन सकती हैं। इससे इनकी लव लाइफ और भी शानदार हो सकती है।

मीन राशि: करवा चौथ पर इस राशि की महिलाएं येलो या इससे मिलते-जुलते शेड्स की ड्रेस पहनें तो इनकी लव लाइफ में खुशहाली और संपन्नता बनी रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।