Ketu Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह बताए गए हैं, इनमें से केतु भी एक है। केतु को छाया ग्रह भी कहा जाता है। ये ग्रह 18 महीने में एक बार राशि बदलता है। ये ग्रह 18 मई को कन्या से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। 

Ketu Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। कोई ग्रह ढाई दिन में तो कोई ढाई साल में राशि परिवर्तन करता है। केतु भी इन ग्रहों में से एक है, जो 18 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। खास बात ये है कि केतु दूसरे ग्रहों की तरह सीधी नहीं बल्कि उल्टी चाल चलता है। वर्तमान में केतु कन्या राशि में स्थित है, जो 18 मई को सिंह राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा परेशानी का अनुभव होगा। जानें कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केतु के राशि परिवर्तन का वृष राशि पर क्या असर होगा?

केतु के राशि बदलते ही वृष राशि वालों के बुरे दिन शुरू हो जाएंगे। इनके जीवन में अचानक डाउन फॉल की स्थिति बनेगी। ये लोग कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंस सकते हैं। ना चाहते हुए भी नौकरी में कुछ काम करने पड़ेंगे। बिजनेस की स्थिति भी बिगड़ सकती है। पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आ सकती है। पैसों को लेकर किसी से विवाद संभव है।

केतु के राशि परिवर्तन का सिंह राशि पर असर 

18 मई को केतु के राशि बदलने के बाद की स्थिति इस राशि के लोगों के लिए कुछ ठीक नहीं रहेगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। सेहत को लेकर परेशानी का अनुभव होगा। इस समय किया गया इन्वेस्टमेंट नुकसान पहुंचा सकता है। पैसों की तंगी का अनुभव होगा। पुश्तैनी संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं। संतान की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।

केतु के राशि परिवर्तन का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

इस राशि के लोगों को केतु के राशि परिवर्तन के चलते बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस समय कोई भी बड़ा निर्णय न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। नौकरी और बिजनेस की स्थिति स्थित खराब रहेगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर बड़ा विवाद हो सकता है। सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से मन में टीस बनी रहेगी।

केतु के राशि परिवर्तन का मीन राशि पर क्या असर होगा?

मीन राशि के लोग केतु के राशि परिवर्तन के चलते अभी से सावधान हो जाएं, नहीं तो इन्हें किसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें इन्हें असफलता का सामना करना पड़ेगा। दुश्मन परेशान करेंगे। ना चाहते हुए भी संपत्ति बेचना पड़ सकती है। व्यर्थ के किसी विवाद में पड़कर समय नष्ट होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।