26 October 2025 Ka Panchang: 26 अक्टूबर, रविवार को छठ पूजा का दूसरा दिन रहेगा। इस दिन लाभ पंचमी का पर्व भी मनाया जाएगा। कईं शुभ योग इस दिन बनेंगे। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त व अन्य जानकारी।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 26 अक्टूबर 2025, रविवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। ये छठ पूजा का दूसरा दिन रहेगा। इसे खरना कहते हैं। इसी दिन से व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास करेंगे। रविवार को लाभ पंचमी का पर्व भी मनाया जाएगा। इसी दिन से गुजराती नववर्ष की शुरूआत भी मानी जाती है। इस दिन शोभन, अतिगण्ड, काण और सिद्धि नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की टाइमिंग…

ये भी पढ़ें-
November 2025 Festival Dates: कब है देव दिवाली-भैरव अष्टमी? नोट करें नवंबर के व्रत-त्योहारों की डेट

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

26 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

रविवार को चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। इस दिन सूर्य, मंगल और बुध तुला राशि में, शुक्र कन्या राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में, गुरु ग्रह कर्क राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Chhath Puja 2025: कौन हैं षष्ठी देवी या छठी मैया, सबसे पहले किसे दिए थे दर्शन?

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (26 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल शाम 04 बजकर 24 मिनिट से 05 बजकर 48 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

26 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- ज्येष्ठा और मूल
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:32 AM
सूर्यास्त - 5:48 PM
चन्द्रोदय - Oct 26 10:34 AM
चन्द्रास्त - Oct 26 9:09 PM

26 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (26 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:57 से 09:21 तक
सुबह 09:21 से 10:46 तक
दोपहर 11:48 से 12:33 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:35 से 02:59 तक

26 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:10 PM – 1:35 PM
कुलिक - 2:59 PM – 4:24 PM
दुर्मुहूर्त - 04:18 PM – 05:03 PM
वर्ज्यम् - 07:39 PM – 09:26 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।