एक फरवरी को आसमान में ग्रहों की चाल बदलने वाली है। बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेगा। जानें किन राशि के जातकों इस परिवर्तन से लाभ होगा।  

स्प्रिचुअल डेस्क। समय के कालचक्र में लगातार ग्रहों की दशा और दिशा भी बदलती रहती है। ऐसे में एक फरवरी को भी अंतरिक्ष में ग्रहाकों की चाल बदलने वाली है। फरवरी की शुरुआत के साथ ही बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेगा। ऐसे में मकर राशि में विराजमान ग्रह सूर्य से बुध का संयोजन होगा जिससे बुधादित्य योग बनेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

20 दिन बुध मकर राशि में ही रहेगा
एक फरवरी को बुध ग्रह दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर बुध राशि मकर राशि में प्रवेश करेगा। बुध ग्रह 20 फरवरी तक मकर राशि में ही विराजमान रहेगा। ऐसे में ग्रहों की चाल के मुताबिक इसका असर राशियों पर भी पड़ेगा। खासतौर से इन राशियों पर कृपा जरूर बरसेगी।

मेष राशि
मेश राशि वालों के लिए बुध ग्रह का मकर राशि में प्रवेश करना अत्यधिक शुभ फलदायक है। यह बुधादित्य योग मेष राशि वालों के लिए अच्छा होगा। मुश्किलों का अंत होने के साथ व्यापार में लाभ होगा। नौकरी करने वालों को अफसरों और साथियों से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा का योग है।

मिथुन राशि 
बुध का यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा होगा। बुध के शुभ प्रभाव से व्यापार में लाभ होगा। समाज में नाम और सम्मान मिलेगा। इसके अलावा आपके रुके हुए काम भी तेजी से आगे बढ़ेंगे।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों पर विशेष कृपा रहेगी। नौकरी पेशा वालों के लिए बेहतर समय है। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध का मकर राशि में जाना लाभदायक होगा। व्यापार में आने वाली मुश्किलें हल होंगी। स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई का अच्छा समय रहेगा। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आर्थिक दिक्कतें भी दूर होंगी।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के कानूनी मामले सुलझ जाएंगे। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के चांस भी बन रहे हैं। धन और वैभव बढ़ेगा।