28 September 2025 Ka Panchang: 28 सितंबर, रविवार को शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा, लेकिन उदया तिथि षष्ठी होने से इस दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाएगी। जानें इस दिन कौन-से शुभ-अशुभ योग बनेंगे?

Aaj Ke Shubh Muhurat: 28 सितंबर 2025, रविवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि दोपहर 02 बजकर 27 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाएगी। रविवार को आयुष्मान, सौभाग्य, काण और सिद्धि नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Unique Temple: यहां कलेक्टर लगाते देवी को शराब का भोग, तांत्रिक विधि से होती है नगर पूजा

28 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

रविवार की रात चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन मंगल तुला राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों के लोगों पर शुभ-अशुभ योग में दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें-
Navratri 2025 6th Day: नवरात्रि की षष्ठी तिथि कब? नोट करें डेट, पूजा विधि-मंत्र सहित पूरी डिटेल

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (28 September 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 04 बजकर 44 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 06 बजकर 13 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

28 सितंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- ज्येष्ठा और मूल
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:21 AM
सूर्यास्त - 6:13 PM
चन्द्रोदय - Sep 28 11:48 AM
चन्द्रास्त - Sep 28 10:23 PM

28 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (28 September 2025 Ke Shubh Muhurat)

- सुबह 07:50 से 09:19 तक
- सुबह 09:19 से 10:48 तक
- दोपहर 11:53 से 12:41 तक (अभिजीत मुहूर्त)
- दोपहर 01:46 से 03:15 तक

28 सितंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:17 PM – 1:46 PM
कुलिक - 3:15 PM – 4:44 PM
दुर्मुहूर्त - 04:38 PM – 05:25 PM
वर्ज्यम् - 07:23 AM – 09:10 AM

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।