Palmistry: हथेली में रेखाओं के साथ कईं तरह के चिह्न भी होते हैं। इनमें से कुछ चिह्न बहुत ही शुभ होते हैं। जिन लोगों की हथेली में 4 खास तरह के चिह्न होते हैं, उन पर देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। 

lucky signs in palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की हर छोटी-बड़ी रेखाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। रेखाओं के साथ-साथ हथेली पर बनने वाले चिह्न भी हमारे जीवन पर अच्छा-बुरा असर डालते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में ऐसे 4 चिह्नों के बारे में बताया है जो अगर किसी की हथेली में हो तो उस पर देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा रहती है और उसे अपने जीवन में कभी धन-संपत्ति की कमी नहीं होती। आगे जानिए हथेली पर बनने वाले खास निशानों के बारे में...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हथेली में स्वस्तिक का चिह्न

अगर किसी व्यक्ति की हथेली में स्वास्तिक का चिह्न होता है तो ऐसा व्यक्ति बहुत सौभाग्यशाली होता है। इन पर देवी लक्ष्मी हमेशा मेहरबान होती है। इन्हें अपने जीवन में कभी सुख-संपत्ति की कमी नहीं होती। ये पढ़ाई-लिखाई में अव्वल और तेज बुद्धि वाले होते हैं। समाज में इन्हें मान-सम्मान मिलता है। ये जिस भी क्षेत्र में काम करते हैं वहां अपनी अलग पहचान बनाते हैं।

हथेली में कमल का चिह्न

हथेली में कमल का चिह्न होना भी बहुत शुभ माना गया है। कमल देवी लक्ष्मी का आसन है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में कमल का चिह्न बहुत दुर्लभ होता है। जिसकी हथेली में ये चिह्न होता है वह व्यक्ति अपने जीन में हर तरह की सुख-सुविधाएं भोगता है। इनका विवाह किसी बड़े घर में होता है, जिससे इन्हें ससुराल से भी काफी धन मिलता है। इन लोगों पर देवी लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा भी बनी रहती है।

हथेली में चक्र का चिह्न

हथेली में चक्र का निशान होना बहुत खास होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, चक्र भगवान विष्णु का शस्त्र है। जिसकी हथेली में ये निशान होता है उस पर देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है। कईं बार ऐसे लोग आध्यात्म के क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय होते हैं। ये बहुत बड़े धर्म गुरु भी हो सकते हैं। इनके लाखों अनुयायी और भक्त होते हैं।

हथेली में घड़े का निशान

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में घड़े जैसा निशान वाले लोग बहुत किस्मत वाले होते हैं। ऐसे लोग हमेशा स्वस्थ रहते हैं, इन्हें अपने जीवन में कभी किसी बड़ी बीमारी का सामना नहीं करना पड़ता। देवी लक्ष्मी की कृपा से इनके पास पैतृक संपत्ति होती है जिससे इनका पूजा जीवन सुख-सुविधाओं में गुजरता है। ये प्रखर बुद्धि के मालिक भी होते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।