HastRekha Shastra: हथेली में एक रेखा ऐसी भी होती है जो अगर साफ-सुथरी और स्पष्ट हो तो व्यक्ति की किस्मत चमका सकती है। लेकिन ये रेखा सभी लोगों के हथेली में नहीं होती। इसे सूर्य रेखा कहते हैं।

Sun Line In Palm: हस्तरेखा शास्त्र में एक ऐसी रेखा के बारे में बताया गया है जो यदि किसी की हथेली में हो तो उसकी किस्मत चमका सकती है। ऐसे लोगों अपनी फील्ड में बहुत नाम कमाते हैं और इनके पास पैसों की भी कोई कमी नहीं होती। इस रेखा को सूर्य रेखा कहते हैं। मगर ये रेखा सभी लोगों की हथेली में नहीं होती। चुनिंदा लोगों की हथेली में ही ये रेखा देखने को मिलती है। आगे जानिए हथेली में कहां होती है सूर्य रेखा और इससे क्या फायदे होते हैं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हथेली में कहां होती है सूर्य रेखा?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, रिंग फिंगर जिसे अनामिका अंगुली भी कहते हैं के ठीक नीचे का स्थान सूर्य पर्वत कहलाता है। इस जगह पर खड़ी अवस्था में अगर रेखाएं दिखाई दें तो इसे सूर्य रेखा कहते हैं। ये रेखा जितनी साफ और स्पष्ट दिखाई देती है, व्यक्ति उतना ही भाग्यशाली होता है। खास बात ये है कि ये रेखा सभी लोगों की हथेली में नहीं होती। जिन लोगों पर सूर्य की विशेष कृपा होती है, सिर्फ उन लोगों की हथेली पर ही ये रेखा दिखाई देती है।

साफ और स्पष्ट हो सूर्य रेखा तो…

जिन लोगों की हथेली में सूर्य रेखा साफ और स्पष्ट दिखाई देती है, उन्हें जीवन में कई बड़ी सफलता मिलती है। ये रेखा सरकारी नौकरी, राजनीति में बड़ा पद या कोई बड़ा बिजनेसमैन होने का संकेत देती है। ऐसे लोगों के अपने जीवन में बिना संघर्ष के ही सबकुछ मिल जाता है। इनका जीवन हर तरह से सुखी और संपन्न रहता है।

सूर्य रेखा टूटी-फूटी हो तो…

सूर्य रेखा अगर जगह-जगह से टूटी-फूटी हो तो ऐस व्यक्ति के अपने जीवन में सफलता तो मिलती है लेकिन इसके लिए उसे बहुत संघर्ष करना पड़ता है। ये रेखा अगर अन्य किसी रेखा से कटी हुई हो या बिल्कुल छोटी हो तो इसका शुभ प्रभाव समाप्त हो सकता है। अगर सूर्य रेखा लहरदार हो तो ऐसा व्यक्ति जीवन में कभी स्टेबल नहीं हो पाता।

ऐसी सूर्य रेखा भी होता है शुभ

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में भाग्यरेखा से निकलकर सूर्य रेखा अनामिका उंगली की ओर जाती है तो यह भी शुभ प्रभाव दर्शाने वाली स्थिति होती है। इसके शुभ प्रभाव से व्यक्ति बहुत नाम और पैसा कमाता है। ऐसे लोग जीवन में बहुत कामयाब होते हैं और भरपूर धन लाभ प्राप्त करते हैं। अगर सूर्य रेखा मणिबंध स्थान तक जाती है तो यह बहुत शुभ स्थिति मानी जाती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।