Money Line in palm: हस्तरेखा शास्त्र में कईं शुभ रेखाओं के बारे में बताया गया है, धन रेखा भी इनमें से एक है। ये रेखा सभी की हाथों में नहीं होती। इस रेखा का आकार-प्रकार उस व्यक्ति के भविष्य के बारे में काफी कुछ बताता है।

Money Line in Palmistry: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में खूब सारा पैसा हो लेकिन ऐसा होता नहीं है। किस व्यक्ति के पास कितना पैसा होगा, इस बात का अंदाजा उसके हथेली की धन रेखा देखकर लगाया जाता है। जरूरी नहीं कि व्यक्ति की हथेली में एक ही धन रेखा हो, ये रेखा एक से ज्यादा भी हो सकती है। हस्तरेखा शास्त्र में इन रेखा के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिसकी भी हथेली में ये रेखा होती है, वह बहुत किस्मत वाला होता है। आगे जानिए धन रेखा से जुड़ी रोचक बातें…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हथेली में यहां बनती है धन रेखा

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अनामिक यानी रिंग फिंगर और सबसे छोटी उंगली के नीचे जो सीधी रेखाएं होती हैं, उन्हें धन रेखा कहा जाता है। कुछ लोगों की हथेली में एक तो किसी की हथेली में 2 धन रेखा भी देखने को मिलती है। धन रेखा से व्यक्ति के जीवन में उसकी आर्थिक स्थिति कैसी होगी इसके बारे में जाना जाता है। हथेली की इस स्थान को बुध पर्वत भी कहते हैं।

लाइफ पर कैसा असर डालती है धन रेखा?

1. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली एक धन रेखा होती है उनके पास पैसों की कमी नहीं होती। ऐसे लोग अच्छा जीवन जीते हैं। लड़कियों के हाथ में धन रेखा हो तो वो अपने मायके और ससुराल दोनों में सुख भोगती है।
2. जिन लोगों की हथेली में 1 से अधिक धन रेखा होती है, ऐसे लोग मिलेनियर हो सकते हैं यानी इनका बिजनेस काफी फैला हुआ रहता है। ये अपने जीवन में अनेक बार विदेश यात्राएं करते हैं। इनके बिजनेस से हजारों लोगों को रोजगार मिलता है।
3. अगर किसी की हथेली पर धन रेखा सीधी न होकर टेढ़ी-मेढ़ी हो तो उसके जीवन में पैसों का आना-जाना लगा रहता है यानी इनके पास स्थाई रूप से पैसा टिकता नहीं है।
4. अगर किसी की हथेली पर धन रेखा कटी- फटी हो तो ऐसे लोगों को जीवन में पैसा आता है तो लेकिन इसके लिए इन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
5. अगर किसी व्यक्ति की हथेली में धन रेखा सामान्य से अधिक लंबी हो तो उसके पास पैतृक संपत्ति होती है और उसके पास पैसा चलकर आता है, इसके लिए उसे मेहनत नहीं करनी पड़ती।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।