सार

Basant Panchami Upay: हर साल माघ मास में बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। तिथि के समय में अंतर आने से ये पर्व इस बार 2 और 3 फरवरी को यानी 2 दिन मनाया जाएगा। इस दिन राशि अनुसार उपाय करने से शुभ फल मिलते हैं।

 

Basant Panchami Rashi Anusar Upay: तिथियों में अंतर आने के कारण इस बार बसंत पंचमी का पर्व 2 और 3 फरवरी को यानी दोनों दिन मनाया जाएगा। इस पर्व पर देवी सरस्वती की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इसी तिथि पर देवी सरस्वती प्रकट हुई थीं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, बसंत पंचमी पर यदि राशि अनुसार उपाय किए जाएं तो बहुत ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आगे जानिए राशि अनुसार इन उपायों के बारे में…

बसंत पंचमी पर कैसे करें देवी सरस्वती की पूजा? जानें मंत्र, आरती और शुभ मुहूर्त

मेष राशि: इस राशि के लोग बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती को केसरिया भात का भोग लगाएं। इससे आपके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

वृष राशि: बसंत पंचमी पर इस राशि के लोग माता सरस्वती का दूध से अभिषेक करें। इससे इनकी सोचने-समझने की शक्ति का विकास होगा।

मिथुन राशि: इस राशि वाले माता सरस्वती के चित्र के सामने बैठकर विश्वविजय सरस्वती कवच का पाठ करें। जीवन में चल रही समस्याओं का निदान होगा।

कर्क राशि: ये लोग बसंत पंचमी पर माता सरस्वती को पीले रंग की मिठाई या केसरिया खीर का भोग लगाएं। इनके अटके हुए काम पूरे होंगे।

सिंह राशि: इस राशि के लोग वसंत पंचमी पर गरीब बच्चों को पढ़ने-लिखने की चीजें जैसे पेन, किताबें, कॉपियां आदि चीजों का दान करें तो माता सरस्वती की कृपा इन पर बनी रहेगी।

कन्या राशि: बसंत पंचमी पर 9 छोटी कन्याओं को घर बुलाकर भोजन करवाएं और उन्हें कुछ उपहार भी दें। आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

तुला राशि: इस राशि के लोग बसंत पंचमी पर किसी ब्राह्मण कन्या को सफेद वस्त्रों का दान करें। साथ ही थोड़ी दक्षिणा यानी पैसे भी दें। जीवन में शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि: बसंत पंचमी पर माता सरस्वती को सफेद फूलों की माला पहनाएं और विश्वविजय सरस्वती कवच का पाठ करें। इससे इनके सभी कष्ट दूर हो सकते हैं।

धनु राशि: इस राशि के लोग बसंत पचंमी पर देवी सरस्वती को कच्चे चावल चढ़ाएं और बाद में इसे गरीबों को दान कर दें। इससे इनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

मकर राशि: माता सरस्वती के मंत्र का जाप 108 बार करें। इससे मनोकामना पूरी होगी।
या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेणसंस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

कुंभ राशि: वसंत पंचमी पर पानी में सफेद चंदन मिलाकर माता सरस्वती का अभिषेक करें। इसी चंदन से स्वयं तिलक करें। मुश्किल समस्या में भी हल हो जाएगी।

मीन राशि: ये लोग वसंत पंचमी पर माता सरस्वती का अभिषेक केसर मिले गाय के दूध से करें। इससे इनकी लव लाइफ की परेशानियां दूर हो सकती हैं।


ये भी पढ़ें-

2 दिन मनाई जाएगी बसंत पंचमी ! जानें क्यों हो रहा कन्फ्यूजन?


तेज दिमाग और गुड लक के लिए बसंत पंचमी पर करें 4 मंत्रों का जाप


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।