MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Sawan 2025: सावन में करें राशि अनुसार ये आसान उपाय, शिवजी की कृपा से जाग जाएगा सोया भाग्य

Sawan 2025: सावन में करें राशि अनुसार ये आसान उपाय, शिवजी की कृपा से जाग जाएगा सोया भाग्य

Sawan Upay: सावन में यदि राशि अनुसार शिवजी के उपाय किए जाएं तो हर तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है। ये उपाय बहुत ही आसान होते हैं जो कोई भी अपनी राशि के अनुसार कर सकता है।

4 Min read
Manish Meharele
Published : Jul 12 2025, 04:47 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
सावन में राशि अनुसार कौन से उपाय करें?
Image Credit : gemini

सावन में राशि अनुसार कौन-से उपाय करें?

Sawan Mai Rashi Anusar Kon Sa Upay Kare: इस बार सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो चुका है जो 9 अगस्त तक रहेगा। इस महीने में लोग अलग-अलग तरीकों से शिवजी को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, सावन में अगर राशि अनुसार उपाय किए जाएं तो इसका शुभ प्रभाव और भी ज्यादा मिलता है। आगे जानिए सावन में राशि अनुसार कौन-से उपाय करें…

213
सावन में मेष राशि के उपाय
Image Credit : gemini

सावन में मेष राशि के उपाय

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि के लोग सावन मास में किसी भी दिन भगवान शिव का अभिषेक शहद से करें या शहद का भोग लगाएं। शिवजी के किसी मंदिर में लाल ध्वज का दान भी करें। इससे इनके जीवन में चल रही परेशानियां स्वत: ही दूर हो सकती है।

Related Articles

Related image1
Sawan 2025: कौन-सी 8 चीजें गलती से भी न चढ़ाएं शिवजी की पूजा में? जानें कारण भी
Related image2
Sawan 2025: महादेव के 10 सबसे शक्तिशाली मंत्र, 1 तो मौत को भी दे सकता है मात
313
सावन में वृष राशि के उपाय
Image Credit : gemini

सावन में वृष राशि के उपाय

इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं यानी शुक्र ग्रह है। सावन में इस राशि के लोग कच्चे (बिना उबले) दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। महादेव को खीर का भोग लगाएं और जरूरतमंदों को चावल का दान करें। इससे इन्हें धन लाभ के योग बन सकते हैं।

413
सावन में मिथुन राशि के उपाय
Image Credit : gemini

सावन में मिथुन राशि के उपाय

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है जो बुद्धि और वाणी का कारक है। इस राशि के लोग शिवलिंग का अभिषेक जल में बिल्व पत्र डालकर करें और हरे फल जैसे- अंगूर, अमरूद, नाशपति आदि का भोग लगाएं। इससे इनकी बुद्धि का विकास होगा और वाणी में मधुरता आएगी।

513
सावन में कर्क राशि के उपाय
Image Credit : gemini

सावन में कर्क राशि के उपाय

इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जो मन का कारक हैं। इस राशि के लोग मक्खन को पिघलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें और सफेद मावे की मिठाई का भोग लगाएं। संभव हो तो और जरूरतमंदों को दूध का दान भी करें। इससे इनकी टेंशन में कमी आ सकती है।

613
सावन में सिंह राशि के उपाय
Image Credit : gemini

सावन में सिंह राशि के उपाय

इस राशि के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। ये लोग सावन में किसी भी दिन पानी में लाल चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही लाल रंग के फल जैसे सेवफल का भोग लगाएं। किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में गेहूं का दान करें। इससे इनके जीवन में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।

713
सावन में कन्या राशि के उपाय
Image Credit : gemini

सावन में कन्या राशि के उपाय

इस राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। सावन के पवित्र महीने में ये लोग दूध या पानी में भांग मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें और भाग का भोग भी लगाएं। अपने आस-पास किसी गौशाला में हरा चारा दान करें। इससे इन्हें करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

813
सावन में तुला राशि के उपाय
Image Credit : gemini

सावन में तुला राशि के उपाय

इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। ये लोग सावन के किसी भी शुक्रवार को गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। शुद्ध गुड़ का भोग महादेव को लगाएं। जरूरतमंदों को शक्कर का दान करें। इससे आपके जीवन में धन लाभ के योग बन सकते हैं।

913
सावन में वृश्चिक राशि के उपाय
Image Credit : gemini

सावन में वृश्चिक राशि के उपाय

इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के लोग सावन में किसी भी मंगलवार को पानी में लाल फूल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। जौ के हलवे का भोग महादेव को लगाएं। किसी ब्राह्मण को लाल वस्त्रों के साथ दक्षिणा भी दें। इससे इन्हें शुभ फल मिल सकते हैं।

1013
सावन में धनु राशि के उपाय
Image Credit : gemini

सावन में धनु राशि के उपाय

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग सावन में किसी भी गुरुवार को पानी में चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। पीले फल जैसे केले, आम या पपीता का भोग लगाएं। किसी ब्राह्मण को पूजन सामग्री का दान करें। इससे इन्हें शुभ फल मिल सकते हैं।

1113
सावन में मकर राशि के उपाय
Image Credit : gemini

सावन में मकर राशि के उपाय

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोग सावन में किसी भी शनिवार को पानी में काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें और काले अंगूर का भोग लगाएं। संभव हो तो कुष्ठ रोगियों को जूते-चप्पल, कपड़े, भोजन आदि का दान करें। इससे इनकी टेंशन दूर हो सकती है।

1213
सावन में कुंभ राशि के उपाय
Image Credit : gemini

सावन में कुंभ राशि के उपाय

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। ये लोग तिल के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करें और इसके बाद अपराजिता के फूल चढ़ाएं। साथ ही तिल से बनी मिठाई का भोग भी लगाएं। शनिदेव के मंदिर में काला ध्वज अर्पित करें। ऐसा करने से महादेव के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी आप पर बनी रहेगी।

1313
सावन में मीन राशि के उपाय
Image Credit : gemini

सावन में मीन राशि के उपाय

इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह है। ये लोग केसर मिश्रित जल से शिवलिंग का अभिषेक करें और पीले रंग की मिठाई का भोग महादेव को लगाएं। जरूरतमंदों को केले, आम आदि का दान करें। इस उपाय से आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
उपाय (Upay)
सावन

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved