सार

Makar Sankranti 2025:14 जनवरी, मंगलवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन कुछ खास उपाय किए जाएं तो घर में साल घर सुख-समृद्धि बनी रहती है। ये उपाय बहुत ही आसान है जो कोई भी कर सकता है।

 

Makar Sankranti Ke Upay: 14 जनवरी, मंगलवार को मकर संक्रांति पर्व मनाया जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मितेश पांडे के अनुसार, इस दिन सुबह लगभग 08.54 पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद ही मकर संक्रांति से संबंधित स्नान, दान और उपाय करना श्रेष्ठ रहेगा। इस दिन यदि कुछ खास उपाय किए जाएँ तो पूरे साल घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ये उपाय बहुत ही आसान हैं जिन्हें कोई भी कर सकता है। जानें इन उपायों के बारे में…

Makar Sankranti 2025: कब है मकर संक्रांति, कैसे करें पूजा? जानें मंत्र-मुहूर्त

 

मकर संक्रांति पर क्या दान करें?

मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्यदेव से संबंधित चीजों जैसे गेहूं, गुड़, तांबा आदि चीजों का दान करना चाहिए। इसके अलावा जरूरतमंदों को गर्म कपड़े जैसे स्वेटर और कंबल का दान भी जरूर करना चाहिए। इस उपाय से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

तिल से जुड़े उपाय करें

मकर संक्रांति पर तिल मिश्रित पानी से स्नान करें, तिल का उबटन लगाएं। तिल से हवन करें और किसी बर्तन में तिल लेकर ब्राह्मण को दान करें। तिल से छोटे-छोटे उपाय आपकी किस्मत चमका सकते हैं और बड़े से बड़े संकट से भी बचा सकते हैं।

सूर्य देव की पूजा करें

मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। साथ ही सूर्य के मंत्रों का जाप विधि-विधान से करें। संभव हो तो आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ भी करें। सूर्यदेव की कृपा से ही हमारे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

शिवलिंग का अभिषेक करें

मकर संक्रांति पर शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से बने घी से करें। इस दौरान ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप भी करते रहें। महादेव का ये उपाय आपकी किस्मत चमका सकता है और हर तरह की परेशानी से छुटकारा भी दिला सकता है।

मंदिर में दीपक लगाएं

मकर संक्रांति पर अपने आस-पास किसी मंदिर में तिल के तेल का दीपक लगाएं। ये उपाय घर में से कोई भी एक सदस्य कर सकता है। इस उपाय से घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।


ये भी पढ़ें-

मकर संक्रांति पर क्यों खाते हैं तिल-गुड़ और खिचड़ी? जानें परंपराओं में छिपा साइंस


सूर्यदेव के 5 सरल मंत्र, मकर संक्रांति पर करें जाप


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।