Samudra Shastra: समुद्र शास्त्र में भाग्यशाली लड़कियों के बारे में काफी विस्तार से बताया गया है। इन लड़कियों के पैरों में कईं खास निशान होते हैं जो इन्हें अन्य लड़कियों से अलग बनाते हैं। ऐसी लड़कियों की शादी जिनसे होती है उसकी भी किस्मत चमक जाती है। 

Samudra Shastra: समुद्र शास्त्र के अनुसार, भाग्यशाली लड़कियों के पैरों में अनेक खास निशान होते हैं जो संकेत देते हैं कि ये लड़की किस्मत वाली है। इन लड़कियों से जिनकी शादी होती है, उनकी किस्मत भी अचानक चमक जाती है। ये भाग्यशाली लड़कियां अपने जीवन के सभी सुख भोगती हैं और इनका वैवाहिक जीवन भी काफी सुखद और आरामदायक होता है। इनसे विवाह करने वाले लड़कों को भी राजसुख मिलता है। आगे जानिए कुछ ऐसे ही शुभ चिह्नों के बारे में…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसी होती है भाग्यशाली लड़कियों की एड़ी और अंगुलियां

समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिस लड़की के पैरों की एड़ी कोमल, गोल और आकर्षक हो तो वह बहुत किस्मत वाली होती है। उसके पति को हर तरह का सुख मिलता है। साथ ही चलते समय जिस लड़की के पैर की छोटी और उसके पास वाली उंगली जमीन को टच करती है उसके पास काफी प्रॉपर्टी होती है, जिसका फायदा उसके पति को भी मिलता है।

तलवों में होता है खास निशान

जिस लड़की के पैर के तलवों में कमल या छत्र का निशान होता है उसके पति को राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। जिस लड़की के पैर के तलवों के गद्देदार हिस्से पर कोई रेखा पैर की उंगलियों की ओर ऊपर जा रही होती है तो वह अपने पति के लिए काफी शुभ मानी जाती है।

ये भी हैं भाग्यशाली लड़कियों के लक्षण

जिस लड़की के पैर की अनामिका (छोटी वाली उंगली के पास वाली उंगुली) की लंबाई, अंगूठे और उसके पास वाली उंगली से छोटी है उसे अपने जीवन का हर सुख मिलता है। ऐसी लड़कियां भले ही गरीब परिवार में पैदा होती हैं लेकिन उनका विवाह किसी बड़े घर में होता है। विवाह के बाद उसके पति की किस्मत भी चमक जाती है। ऐसी लड़कियां अपने परिवार के साथ सुख से रहती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।