Shani Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ढाई साल में एक बार राशि बदलता है। इस बार 29 मार्च को शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इससे 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। 

Shani Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। एक राशि से दूसरी राशि में जाने में सबसे ज्यादा समय शनि ग्रह को लगता है, क्योंकि ये ढाई साल में एक बार राशि बदलता है। वर्तमान में शनि ग्रह कुंभ राशि में स्थित है। 29 मार्च को शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते हैं कुछ राशि वालों के बुरे दिन शुरू हो जाएंगे। ये 5 राशियां हैं- मेष, सिंह, धनु और मीन।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती साढ़ेसाती?

शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। इसके अलावा मीन और कुंभ राशि वालों पर भी साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। इन 3 राशि वालों को आने वाले समय अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे ज्यादा समस्या मेष राशि वालों को होगी। इस दौरान इन्हें धन हानि भी हो सकती है।

किन राशियों पर रहेगी शनि की ढय्या?

29 मार्च से शनि की ढय्या सिंह और धनु राशि पर शुरू हो जाएगी। इन राशि के लोगों को अगले ढाई साल तक एक के बाद एक कईं परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इनकी सेहत बिगड़ सकती है। परिवार में क्लेश की स्थिति बनेगी। ज्यादा दौड़-भाग करनी पड़ेगी।

शनि को कैसे करें खुश? जानें उपाय

जिन 5 राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती और ढय्या का असर है। वे यदि कुछ खास उपाय करें तो उनकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। जानें शनि के अचूक उपाय…
1. हर शनिवार को शनिदेव को तेल चढ़ाएं। इस तेल में काले तिल और साबूत उड़द भी डालें।
2. हर शनिवार कुष्ठ रोगियों को तेल से बना भोजन जैसे पुरी-पराठे, भजिए और मालपुए आदि खिलाएं। इससे भी शनिदेव खुश होते हैं।
3. जरूरतमंदों को जूते-चप्पल का दान करें। शनिदेव को खुश करने का ये भी एक अचूक उपाय है।
4. किसी योग्य ज्योतिषी से पूछकर शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।
5. घर में शनि यंत्र की स्थापना कर रोज इसकी पूजा करें।