MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Sawan 2025: कार्तिकेय और श्रीगणेश के अलावा और कितने पुत्र हैं महादेव के?

Sawan 2025: कार्तिकेय और श्रीगणेश के अलावा और कितने पुत्र हैं महादेव के?

Interesting stories of Lord Shiva: हम सभी भगवान शिव के 2 पुत्रों के बारे में जानते हैं कार्तिकेय और श्रीगणेश। लेकिन इनके अलावा भी महादेव के कईं और पुत्र हैं जिनका वर्णन पुराणों में मिलता है। इनके बारे में कम ही लोगों को जानकारी है।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jul 15 2025, 02:02 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
क्या आप जानते हैं महादेव के इन 5 पुत्रों के बारे में?
Image Credit : Gemini

क्या आप जानते हैं महादेव के इन 5 पुत्रों के बारे में?

Baghwan Shiv Ke Kitne putra hai: भगवान शिव को परिवार के देवता कहा जाता है क्योंकि त्रिदेवों में एक मात्र महादेव की ही संताने हैं अन्य किसी देवी-देवता की संतानों का वर्णन धर्म ग्रंथों में नहीं मिलता। आमतौर पर लोग भगवान शिव के 2 पुत्र कार्तिकेय और श्रीगणेश के बारे में ही जानते हैं लेकिन अन्य पुराणों में महादेव के 5 और पुत्रों के बारे में जानकारी मिलती है। सावन के इस पवित्र महीने में जानिए भगवान शिव के इन पुत्रों के बारे में…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
शिव और मोहनी के पुत्र हैं अयप्पा स्वामी
Image Credit : Gemini

शिव और मोहनी के पुत्र हैं अयप्पा स्वामी

दक्षिण भारत अयप्पा स्वामी को भगवान शिव और मोहिनी के पुत्र के रूप में पूजा जाता है। प्रचलित कथा के अनुसार जब भगवान विष्णु ने मोहिनी अवतार लिया उनके रूप को देखकर महादेव का वीर्यपात हो गया, जिससे अयप्पा स्वामी की उत्पत्ति हुई। इसलिए अयप्पा स्वामी को हरिहरपुत्र भी कहा जाता है। केरल में अयप्पा स्वामी का प्रसिद्ध मंदिर है, जिसे शबरीमाला के नाम से जाना जाता है।

Related Articles

Related image1
Sawan 2025: जान लें शिव पूजा के 5 नियम, वरना बाद में पड़ेगा पछताना
Related image2
Shiv Chalisa Lyrics In Hindi: शिव चालीसा सुनने और पाठ करने से होगी हर परेशानी दूर, महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय
36
समुद्र से जन्मा जलंधर
Image Credit : Gemini

समुद्र से जन्मा जलंधर

श्रीमद्देवी भागवत पुराण के अनुसार एक बार भगवान शिव का वीर्य समुद्र में जा गिरा, जिससे जलधंर पैदा हुआ। जलधंर बहुत ही शक्तिशाली था। उसने देवताओं पर बहुत अत्याचार किया। जलंधर का विवाह वृंदा से हुआ। वृंदा के सतीत्व के कारण कोई भी जलंधर का वध करने में असमर्थ था। तब भगवान विष्णु ने छल से वृंदा का सतीत्व भंग कर दिया और महादेव ने जलंधर का वध कर दिया।

46
जन्म से ही अंधा था अंधकासुर
Image Credit : Gemini

जन्म से ही अंधा था अंधकासुर

धर्म ग्रंथों के अनुसार, एक बार देवी पार्वती ने महादेव की आंखें ढंक दीं, जिससे पूरे संसार में अंधेरा छा गया। उस समय महादेव के शरीर से जो पसीना गिरा, उसी से अंधकासुर का जन्म हुआ। अंधकासुर जन्म से ही अंधा था। उसे हिरण्याक्ष नाम के एक असुर ने पाला, जिससे उसमें राक्षसी प्रवृत्ति आ गई और देवताओं को अपने दुश्मन समझने लगा। शिवजी का पुत्र होने से कोई भी उसे पराजित नहीं कर सकता था, इसलिए स्वयं महादेव ने उसका वध किया।

56
मंगल ग्रह भी महादेव के पुत्र
Image Credit : Gemini

मंगल ग्रह भी महादेव के पुत्र

पुराणों के अनुसार, एक बार महादेव के शरीर की 3 बूंदें धरती पर गिरी, जिससे एक लाल रंग वाला एक अत्यंत सुंदर बालक उत्पन्न हुआ। पृथ्वी देवी ने माता के रूप में उसका पालन-पोषण किया। भूमि द्वारा पालने के कारण इसका नाम भौम और भूमा पड़ा। भूमा ने काशी में जाकर महादेव को घोर तपस्या की। प्रसन्न होकर महादेव ने उसे नवग्रहों में स्थान दिया और उसका नाम मंगल रखा।

66
राक्षस कुल का था महादेव का ये पुत्र
Image Credit : Gemini

राक्षस कुल का था महादेव का ये पुत्र

धर्म ग्रंथों में भगवान शिव के एक और पुत्र का वर्णन मिलता है, जिसके माता-पिता तो राक्षस कुल के थे लेकिन शिव और पार्वती ने ही उसे पुत्र रूप में पाला था। इसका नाम है सुकेश, इनकी माता सालकंटकटा और पिता विद्युत्केश थे। माता-पिता द्वारा त्याग दिए जाने के कारण महादेव और देवी पार्वती ने सुकेश का पालन पोषण किया। इसलिए सुकेश को इन्हीं का पुत्र कहा जाता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
सावन
 
2nd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(127.1 ov)425/9
AUSAUS
(4.0 ov)3/1
Day 3
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Maha Navami 2026: महानवमी पर कौन-कौन से पाठ करने चाहिए? जानें दुर्गा मां की आराधना के खास पाठ
Recommended image2
Periods During Navratri: नवरात्रि में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें 9 दिन का व्रत रखने के नियम
Recommended image3
Bat in House: घर में चमगादड़ का आना शुभ या अशुभ? जानें वास्तु और ज्योतिष क्या कहता है
Recommended image4
Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Recommended image5
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Related Stories
Recommended image1
Sawan 2025: जान लें शिव पूजा के 5 नियम, वरना बाद में पड़ेगा पछताना
Recommended image2
Shiv Chalisa Lyrics In Hindi: शिव चालीसा सुनने और पाठ करने से होगी हर परेशानी दूर, महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved