Shami Ka Paudha Benefits: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शमी का पौधा कारगर होता है। शमी के पौधे की पूजा करने से कई तरह के लाभ होते हैं। जानिए कि मंगलवार के दिन इसे छूना क्यों वर्जित है।

Shami ka Paudha: हिंदू धर्म में कुछ पौधे ऐसे हैं, जिन्हें लगाने से घर में सुख-शांति की प्राप्ति होती है। इस लिस्ट में शमी का पौधा शामिल है। कुछ पौधों का सीधा कनेक्शन देवी-देवताओं से जुड़ा होता है। यहां हम बात कर रहे हैं शमी के पौधे की जो कि शनिदेव से जुड़ा है। शनिदेव न्याय के देवता कहलाते हैं, जो कोई भी शमी के पौधे की पूजा करता है उसे शनि दोष से मुक्ति प्राप्त होती है। आइए जानते हैं, शमी के पौधे को लगाने से आपके जीवन में कौन-कौन सी खुशियां आ सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शनि को शांत करने का उपाय

किसी भी व्यक्ति की कुंडली में यदि शनि ग्रह अशुभ स्थिति में है। उसे शनिवार के दिन शमी के पत्तों का उपाय करना चाहिए। शनिदेव को शमी के पत्ते चढ़ाते हुए उनका ध्यान करना चाहिए।

करियर-नौकरी से जुड़ी परेशानी का हल

करियर में जिन लोगों को परेशानी हो रही है। उन्हें शनिवार के दिन शमी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव काफी प्रसन्न होते हैं। इसके लिए आप उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ शमी का पौधा लगाएं। वहीं, उसकी जड़ में तांबे के लोटे से रोली मिला हुआ जल अर्पित करें। बाद में ऊं नमः शिवाय मंत्र का जप करें।

मंगलवार के दिन न तोंड़े शमी के पत्ते

शनिदेव को शमी का पौधा काफी ज्यादा पसंद है। इसीलिए शनिवार के दिन इस पौधे की पूजा करनी चाहिए। भूलकर भी शनिवार के दिन पत्ते को नहीं तोड़ना चाहिए। मंगलवार के दिन भूलकर भी शमी के पौधे को हाथ नहीं लगाना चाहिए।

धन से जुड़ी परेशानी का हाल

शनिवार के दिन शमी के पेड़ को अर्घ्य देने चाहिए। साथ ही सरसों का तेल भी लगाना चाहिए। इस बात का ख्याल रखें कि शमी का पौधा आप घर के अंदर बिल्कुल भी न लगाएं। धन लाभ के लिए जो शमी का पौधा लगाया गया है, उसे सुबह साफ करें और फिर उसकी मिट्टी में सुपारी और एक रुपये का सिक्का रख दें।

Disclaimer

इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।