Shani Vakri 2024: सौर मंडल का सबसे महत्वपूर्ण ग्रह शनि 30 जून से वक्री हो रहा है। शनि के वक्री होने से इसकी चाल धीमी हो जाएगी और ये पीछे की ओर गति करने लगेगा। इसका असर देश-दुनिया पर भी दिखाई देगा। 

Shani Vakri Impact 2024: ज्योतिषियों के अनुसार, इस समय शनि ग्रह अपनी स्वराशि कुंभ में है। 30 जून से ये ग्रह वक्री हो जाएगा यानी इसकी चाल में परिवर्तन देखने को मिलेगा। शनि ग्रह की चाल मंद हो जाएगी और ये पीछे की ओर गति करने लगेगा। शनि की ये स्थिति 15 नवंबर 2024 तक रहेगी। शनि के वक्री होने से देश-दुनिया पर इसका शुभ और अशुभ दोनों तरह के प्रभाव देखने को मिलेंगे। आगे जानिए शनि के वक्री होने से देश-दुनिया और राशियों पर कैसा प्रभाव होगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शनि का देश-दुनिया पर असर
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, शनि 30 जून से 15 नवंबर 2024 तक कुंभ राशि में वक्री रहेगा। इस दौरान देश-दुनिया में प्राकृतिक आपदाएं जैसे बाढ़, भूकंप आदि आ सकते हैं। देश में आंतकी घटनाएं बढ़ने से अस्थिरता का माहौल रहेगा। जो लोग महत्वपूर्ण पदों पर हैं, उन पर हमला हो सकता है। हालांकि शनि के वक्री होने से कुछ शुभ फल भी मिलेंगे जैसे- अनाज की पैदावार अच्छी होगी, बाजार में उछाल आने के आसार हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की प्रगति होगी।

शनि का 12 राशियों पर असर
शुभ प्रभाव- शनि के वक्री होने से मेष, मिथुन, सिंह और कन्या राशि के लोगों पर शुभ प्रभाव होगा। इन्हें नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। धन लाभ के योग बनेंगे। बिजनेस में भी फायदा होने की स्थिति रहेगी। पुराने विवादों का अंत होगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

अशुभ प्रभाव- कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढय्या का असर रहेगा, वहीं मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी। इन राशि वालों के लिए ये समय ठीक नहीं रहेगा। इनके साथ कोई घटना-दुर्घटना हो सकती है। ये लोग व्यर्थ के विवादों में भी फंस सकते हैं।

सामान्य प्रभाव: वृष, तुला और धनु राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना सामान्य फल देने वाला रहेगा। इन तीनों राशि वालों को न तो ज्यादा फायदा होगा और न ही ज्याद नुकसान। कुछ मामलों मे इन्हें सफलता मिलेगी और कुछ मामलों में असफलता हाथ लग सकती है।


ये भी पढ़ें-


जुलाई 2024 में किन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत? शुरू होंगे अच्छे दिन, धन लाभ-प्रमोशन सब कुछ मिलेगा


Shani Vakri 2024: 30 जून से शनि होगा वक्री, साढ़ेसाती और ढय्या वाले भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।