Somvar Ke Upay: सोमवार को भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार का स्वामी ग्रह चंद्रमा है और चंद्रमा शिवजी के मस्तक पर स्थित है इसलिए सोमवार को महादेव की विशेष रूप से की जाती है। 

Somvar Ko Kon Se Upay Kare: धर्म ग्रंथों के अनुसार, सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग ग्रहों से संबंधित हैं। जैसे शनिवार के शनि ग्रह से है और रविवार का सूर्यदेव से, उसी तरह सोमवार के स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा का ही एक नाम सोम भी है। चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान रहते हैं इसलिए सोमवार को भगवान शिव की पूजा और उपाय विशेष रूप से किए जाते हैं। सोमवार को कुछ विशेष उपाय करने से न सिर्फ हमारा दुर्भाग्य दूर हो सकता है बल्कि हमें महादेव की कृपा भी मिल सकती है। ये हैं सोमवार के 5 अचूक उपाय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिवलिंग पर चढ़ाएं चावल

सोमवार की सुबह स्नान आदि करने के बाद शिवलिंग पर चावल चढ़ाएं, ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं, ऐसा शिवपुराण में लिखा है। इस बात का ध्यान रखें कि ये चावल टूटे हुए नहीं होना चाहिए, साबूत होना चाहिए। धन लाभ होने से आपका दुर्भाग्य अपने आप ही खत्म हो जाएगा।

शिवलिंग का अभिषेक करें

सोमवार को शिवलिंग का अभिषेक करने का की परंपरा है। शिवलिंग का अभिषेक जल से, घी से, दही से, दूध से, गन्ने के रस से, भांग मिश्रित जल से किया जा सकता है। इन सभी द्रव्यों से किए गए अभिषेक से महादेव बहुत खुश होते हैं और अपने भक्त की हर इच्छा पूरी करते हैं।

चंद्रमा से संबंधित चीजों का दान करें

जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा अशुभ स्थिति में हो, उन्हें सोमवार को चंद्रमा से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए जैसे दूध, दही, चावल, सफेद कपड़े, मोती और कमल का फूल आदि। इन चीजों का दान करने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और बुरे दिन अपने आप ही दूर हो जाते हैं।

शिवजी के मंत्रों का जाप करें

सोमवार को सुबह स्नान आदि करने के बाद महादेव के मंत्रों का विधि-विधान से जाप करना चाहिए, इससे आपके बुरे दिन टल सकते हैं। ये मंत्र बहुत ही आसान हैं, जिनका जाप कोई भी कर सकता है-
- ऊं तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि, तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
- श्री सांबसदाशिवाय नमः
- श्री रुद्राय नमः
- ऊं नमो नीलकण्ठाय नमः
- ऊं नमो भगवते रुद्राय नमः

महादेव को चढ़ाएं ये चीजें

प्रत्येक सोमवार को महादेव की पूजा करें और उन्हें 5 चीजें विशेष रूप से चढ़ाएं। ये 5 चीजें हैं- बिल्व पत्र, धतूरा, आंकड़े के फूल, भांग और काले तिल। इन चीजों को चढ़ाने से महादेव की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी और दुर्भाग्य भी दूर होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।