Unique Temple: हमारे देश में अनेक ऐसे मंदिर हैं जिनसे कोई न कोई रहस्य छिपा हुआ है। ऐसा ही एक मंदिर है महाराष्ट्र के अहमदनगर में भी है। कहते हैं कि इस मंदिर में दुनिया के विनाश का संकेत छिपा है। 

Kedareshwar Gufa Mandir: भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। यहां कईं चमत्कारी और रहस्यमयी मंदिर हैं जिनके रहस्य आज भी बरकरार है। वैज्ञानिक भी इन चमत्कारों के आगे हार मान चुके हैं। ऐसा ही एक रहस्यमय मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर में है, जिसे केदारेश्वर गुफा मंदिर के नाम से जाना जाता है। सबके खास बात ये है कि कहा जाता है कि इस मंदिर में दुनिया के विनाश का संकेत छिपा है। रोज हजारों लोग इस मंदिर को देखने आते हैं और इसके रहस्यों के बारे में जानकर आश्चर्यचकित रह जाते हैं। आगे जानिए इस मंदिर से जुड़ी रोचक बातें…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहां है केदारेश्वर गुफा मंदिर?

भगवान शिव का रहस्यमी केदारेश्वर गुफा मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की एक पहाड़ी पर स्थित है जिसे हरिशचंद्रगढ़ कहते हैं। इतिहासकारों को कहना है कि इस मंदिर का निर्माण 6वीं शताब्दी में कलचुरी राजाओं ने करवाया था लेकिन इसकी खोज 11वीं शताब्दी में हुई। तब से आज तक ये मंदिर एक रहस्य बना हुआ है। हजारों सालों से ये मंदिर लोगों के आकर्षण का केंद्र भी है।

यहां छिपा है दुनिया के विनाश का संकेत

गुफा के अंदर जहां शिवलिंग स्थापित है, उसके आस-पास कभी पत्थर से बने 4 खंबे हुआ करते थे लेकिन धीर-धीरे इनमें से 3 खंबे टूट गए अब सिर्फ एक ही खंबा टिका हुआ है। सिर्फ एक खंबे पर टिके होने के बाद भी इस मंदिर का बना रहना अपने आप में एक रहस्य है। ऐसा कहते हैं कि इस मंदिर के चारों खंबे चार युगों के प्रतीक हैं। जिस दिन चौथा खंबा गिरेगा, उस दिन धरती पर प्रलय आ जाएगी और इसका विनाश हो जाएगा।

यहां डुबकी लगाने से मिलती है कष्टों से मुक्ति

केदारेश्वर गुफा मंदिर लगभग 4,671 फीट की ऊंचाई पर पहाड़ी पर स्थित है। इस मंदिर के आस-पास तीन गुफाएं हैं। जहां शिवलिंग स्थापित हैं उस स्थान के सामने कमर तक पानी भरा रहता है। इस पानी में से होकर ही शिवलिंग तक जाया जा सकता है। गर्मी में ये पानी बर्फ की तरह ठंडा हो जाता है और सर्दी में हल्का गर्म। मान्यता है कि जो भी इस जल में डुबकी लगाकर शिवजी की पूजा करता है, उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।