7 October 2025 Ka Panchang: 7 अक्टूबर, मंगलवार को वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। इस दिन चंद्रमा राशि बदलेगा। इस दिन उत्तर दिशा में यात्रा न करें। जानें इस दिन राहु काल कब से कब तक रहेगा।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 7 अक्टूबर 2025, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 09 बजकर 17 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन वाल्मीकि जयंती का पर्व मनाया जाएगा। मंगलवार को ध्रुव, व्याघात, हर्षण, शुभ और अमृत नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इन योगों का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
karwa chauth 2025: चंद्र दर्शन के बाद ही क्यों पूरा होता है करवा चौथ का व्रत, जानिए इसका महत्व

7 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार को चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, बुध तुला राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, मंगल तुला राशि में, सूर्य कन्या राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दौरान पीरियड्स आ जाए तो कैसे रखें व्रत?

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (7 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस दिन राहुकाल दोपहर 03 बजकर 09 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 04 बजकर 37 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

7 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- रेवती और अश्विनी
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:24 AM
सूर्यास्त - 6:04 PM
चन्द्रोदय - Oct 07 6:12 PM
चन्द्रास्त - Oct 08 7:21 AM

7 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (7 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 09:19 से 10:47 तक
सुबह 10:47 से दोपहर 12:14 तक
दोपहर 11:51 से 12:38 तक
दोपहर 12:14 से 01:42 तक
दोपहर 03:09 से 04:37 तक

7 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:19 AM – 10:47 AM
कुलिक - 12:14 PM – 1:42 PM
दुर्मुहूर्त - 08:44 AM – 09:31 AM और 11:00 PM – 11:50 PM
वर्ज्यम् - 02:44 PM – 04:10 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।