Vidur Niti: महात्मा विदुर महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक थे। उनकी बताई गई नीतियां आज के समय में भी हमारे लिए बहुत काम की है। महात्मा विदुर ने 3 ऐसे लोगों के बारे में बताया है, जिन्हें भूलकर भी कभी पैसा उधार नहीं देना चाहिए। 

Vidur Niti: महाभारत के अनेक प्रमुख पात्र हैं, महात्मा विदुर भी इनमें से एक थे। महात्मा विदुर यमराज के अवतार और धृतराष्ट्र के छोटे भाई थे। साथ ही साथ ही वे हस्तिनापुर के महामंत्री भी थे। विदुर ने हमेशा धर्म का साथ दिया और अधर्म का विरोध किया। उनकी बताई हुई नीतियां आज के जीवन में भी हमारे लिए बहुत काम की है। महात्मा विदुर ने अपनी एक नीति में 3 ऐसे लोगों के बारे में बताया है जिन्हें भूलकर भी कभी पैसा उधार नहीं देना चाहिए, नहीं तो वो पैसा वापस नहीं मिलता। जानें कौन-हैं वो 3 तरह के लोग…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आलसी मनुष्य को पैसा उधार न दें

महात्मा विदुर के अनुसार, आलसी व्यक्ति को कभी पैसा उधार नहीं देना चाहिए। ऐसे लोग दूसरों के पैसे का हमेशा दुरुपयोग करते हैं। ये अपने निजी कामों के लिए दूसरों के धन पर आश्रित रहते हैं। ऐसे लोगों को धन देने उसकी बर्बादी करना है क्योंकि इनके पास धन की आवक नहीं होती। ऐसी स्थिति में इनको धन देने वाला वापस आने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

लोभी को भी न दें पैसा

महात्मा विदुर के अनुसार, लालची व्यक्ति को भी कभी भूलकर पैसा नहीं देना चाहिए। ऐसे लोग पैसा लौटाने में विश्वास नहीं रखते। ये हमेशा दूसरों का धन हड़पने के बारे में ही सोचते रहते हैं। इसलिए ऐसे लोगों पर पैसों का विश्वास बिल्कुल नहीं करना चाहिए, वरना बाद में पछताने से अलावा हमारे पास कुछ नहीं बचता।

जिस व्यक्ति पर भरोसा न हो

जो व्यक्ति लोगों को धोखा देने के लिए जाना जाता हो, उससे भी कभी पैसों के लेन-देन नहीं करना चाहिए। ऐसे व्यक्ति पैसे लेने के बाद फिर दिखाई नहीं देते और जब भी आप उनसे पैसे मांगते हैं वे कुछ न कुछ बहाना बनाकर आपसे पीछा छुड़ाने की कोशिश करते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को भूलकर भी कभी पैसा नहीं देना चाहिए।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।