Vivah Muhurat 2026: साल 2026 में विवाह के लिए अनेक शुभ मुहूर्त हैं। बहुत से लोग इन मुहूर्त के बारे में जानना चाहते हैं। आगे जानिए जनवरी से दिसंबर तक किस महीने में विवाह के कितने शुभ मुहूर्त हैं।

Vivah Muhurat January to December 2026: हिंदू धर्म में 16 प्रमुख संस्कार बताए गए हैं, इनमें से विवाह सबसे प्रमुख माना जाता है। विवाह के बाद ही व्यक्ति का नवजीवन शुरू होता है। धर्म ग्रंथों में विवाह को जरूरी माना गया है क्योंकि इसी से संतान उत्पत्ति होती है। यही संतान अपने पितरों की शांति के लिए पूजा-पाठ करती है। विवाह हमेशा शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है। साल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक विवाह के कितने शुभ मुहूर्त हैं, आगे नोट कीजिए पूरे साल की डेट्स…

ये भी पढ़ें-
Next Surya Grahan Date: साल 2026 में कितने सूर्य व चंद्र ग्रहण होंगे, इनमें से कौन-सा भारत में दिखेगा?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जनवरी 2026 विवाह मुहूर्त

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस बार जनवरी 2026 में विवाह का एक भी शुभ मुहूर्त नहीं है क्योंकि इस पूरे महीने में शुक्र तारा अस्त रहेगा। इस वजह से जनवरी 2026 में विवाह आदि शुभ कार्य नहीं किए जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें-
Chanakya Niti: इन 5 जगहों पर घर बनाने की गलती न करें, नहीं तो खत्म हो जाएगा सबकुछ

फरवरी 2026 में विवाह मुहूर्त

फरवरी 2026 में विवाह के सबसे ज्यादा 12 शुभ मुहूर्त हैं। यानी इस महीने विवाह की धूम पूरे महीने रहेगी। नोट कीजिए विवाह की डेट्स- 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 फरवरी

मार्च 2026 विवाह मुहूर्त

मार्च 2026 में विवाह के सिर्फ 8 ही शुभ मुहूर्त है क्योंकि इस महीने 16 तारीख को सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर जाएगा, जिससे मल मास शुरू हो जाएगा। इसके पहले विवाह की डेट्स इस प्रकार है- 2, 3, 4, 7, 8, 9, 11, 12

अप्रैल 2026 विवाह मुहूर्त

अप्रैल 2026 में 14 तारीख को सूर्य मीन राशि में होने से मल मास रहेगा। इसके बाद विवाह किए जा सकेंगे। इसकी डेट्स इस प्रकार है-15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29

मई 2026 विवाह मुहूर्त

मई 2026 में भी 17 तारीख से ज्येष्ठ का अधिक मास शुरू हो जाएगा जिसके कारण इसके बाद विवाह के मुहूर्त नहीं निकेंगे। इस महीने में विवाह के सिर्फ 8 ही शुभ मुहूर्त हैं- 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14

जून 2026 विवाह मुहूर्त

जून 2026 में 15 तारीख को ज्येष्ठ का अधिक मास रहेगा, इसलिए आधे जून के बाद ही विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे। इस महीने विवाह के 8 मुहूर्त हैं- 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29।

जुलाई 2026 विवाह मुहूर्त

जुलाई 2026 में विवाह के सिर्फ 4 शुभ मुहूर्त हैं- 1, 6, 7 और 11। 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के बाद अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।

नवंबर 2026 विवाह मुहूर्त

इस महीने में 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के बाद विवाह आदि शुभ कार्यों के मुहूर्त शुरू होंगे। इनकी डेट्स इस प्रकार है- 21, 24, 25, 26

दिसंबर 2026 विवाह मुहूर्त

साल 2026 के अंतिम महीने दिसंबर में विवाह के 7 शुभ मुहूर्त हैं- 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12। इसके बाद 16 दिसंबर को जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा तो मल मास शुरू होने से विवाह आदि शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।