Unique Krishna Temple: भारत ही नहीं दुनिया भर में भगवान श्रीकृष्ण के अनेक मंदिर हैं। इनमें से एक मंदिर ऐसा भी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि ये दुनिया में सबसे ऊंचाई पर बना श्रीकृष्ण मंदिर है। ये मंदिर से कईं मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। 

unique temples of india: श्रीकृष्ण हिंदुओं के प्रमुख देवताओं में से एक हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी श्रीकृष्ण के अनेक प्रसिद्ध मंदिर हैं। लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि दुनिया में सबसे ऊंचाई पर बना श्रीकृष्ण मंदिर कहां है और इसे किसने बनाया। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया का सबसे ऊंचाई पर बना श्रीकृष्ण मंदिर कहीं ओर नहीं बल्कि भारत में ही है। आगे जानिए कहां है ये मंदिर और इसका रोचक इतिहास…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहां है दुनिया का सबसे ऊंचा श्रीकृष्ण मंदिर?

दुनिया का सबसे ऊंचा श्रीकृष्ण मंदिर हिमाचल के किन्नौर जिले में में यूला कांड़ा नामक स्थान पर है। ये स्थान शिमला से लगभग 258 किमी दूर है। वहीं किन्नौर गांव से मंदिर की दूरी 12 किलोमीटर है। ये एक पर्यटक स्थल है लेकिन इतनी ऊंचाई होने के कारण बहुत ही कम लोग यहां तक आ पाते हैं। ये स्थान चारों ओर से बर्फ से ढंका है। दिखने में ये मंदिर भले ही छोटा लगे लेकिन इसका महत्व कहीं अधिक है।

किसने बनाया सबसे ऊंचा श्रीकृष्ण मंदिर?

भगवान श्रीकृष्ण के ये प्राचीन मंदिर जमीन पर नहीं बल्कि झील के बीचोंबीच स्थित है। झील के बीच में एक छोटा सा रास्ता है, जिस पर से होकर मंदिर तक पहुंचा जाता है। मान्यता है कि इस मंदिर और झील का निर्माण पांडवों ने वनवास के दौरान किया था। हिमाचल की कांडा ट्रैकिंग के पास बने इस मंदिर के दर्शन के लिए जन्माष्टमी और होली पर हजारों लोग यहां आते हैं।

टोपी तय करती है भक्तों की किस्मत

हर साल जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर के पास की झील में भक्त किन्नौरी टोपी उल्टी करके डालते हैं, अगर ये टोपी बिना डूबे तैरती हुई दूसरे छोर तक पहुंच जाए, तो इसका अर्थ है कि भक्त की मनोकामना पूरी होगी और उसे किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं अगर ये टोपी डूब जाए तो इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।