MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Facts 2026: होली-रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण, ज्येष्ठ का अधिक मास भी इसी साल, जानें 10 रोचक फैक्ट्स

Facts 2026: होली-रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण, ज्येष्ठ का अधिक मास भी इसी साल, जानें 10 रोचक फैक्ट्स

Facts 2026: साल 2026 शुरू हो चुका है। इस साल ग्रह-नक्षत्र और तीज-त्योहारों पर कईं रोचक फैक्ट्स की स्थिति बन रही है। जिसके बारे में सभी को पता होना चाहिए।

4 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jan 02 2026, 01:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
जानें साल 2026 से जुड़ी 10 रोचक बातें
Image Credit : Gemini AI

जानें साल 2026 से जुड़ी 10 रोचक बातें

Interesting Facts 2026: साल 2026 में तीज-त्योहारों पर कईं रोचक स्थितियां बन रही हैं। इस बार मकर संक्रांति का पर्व 2 दिन मनाया जाएगा। शारदीय नवरात्रि 9 नहीं बल्कि 10 दिन की रहेगी, वहीं दिवाली उत्सव भी 6 दिनों का होगा। साल में 2 चंद्र व 2 सूर्य होंगे, लेकिन इनमें से सिर्फ एक ही भारत में दिखाई देगा। ऐसी बहुत सी बातें इस साल में होंगी। आगे जानिए साल 2026 के 10 ऐसे ही रोचक फैक्ट्स…


ये भी पढ़ें-
Hindu New Year: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष, क्या है इसका नाम? जानें रोचक फैक्ट्स

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211
2 दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति
Image Credit : Gemini AI

2 दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति

साल 2026 में मकर संक्रांति का पर्व 2 दिन मनाया जाएगा। पंचांगों की मानें तो 14 जनवरी को सूर्य दोपहर में राशि बदलेंगे, जिसके चलते मकर संक्रांति का पुण्य काल अगले दिन यानी 15 जनवरी को माना जाएगा। इस बार 14 जनवरी को षटतिला एकादशी का संयोग भी बन रहा है। ऐसा संयोग कईं दशकों में एक बार बनता है।


ये भी पढ़ें-
Magh Mela 2026: कब से शुरू होगा माघ मेला, कितने स्नान होंगे? नोट करें डेट्स

311
विक्रम संवत 2083 होगा शुरू
Image Credit : Gemini AI

विक्रम संवत 2083 होगा शुरू

हिंदू कैलेंडर को विक्रम संवत कहा जाता है जो अंग्रेजी कैलेंडर से लगभग 57 साल आगे है। इस बार विक्रम संवतं 2083 की शुरूआत 19 मार्च 2026 से होगी। हिंदू नववर्ष के पहले दिन गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। विक्रम संवत 2083 का नाम सिद्धार्थी है।

411
किन राशियों पर रहेगी साढ़ेसाती और ढैय्या
Image Credit : Gemini AI

किन राशियों पर रहेगी साढ़ेसाती और ढैय्या

साल 2026 में शनि पूरे समय मीन राशि में रहेंगे, जिसके चलते मीन, कुंभ और मेष राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। इसके अलावा सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या रहेगी। 27 जुलाई से 11 दिसंबर तक शनि मीन राशि में वक्री रहेगा यानी टेढ़ी चाल रहेगा।

511
देवगुरु बृहस्पति 2 बार बदलेंगे राशि
Image Credit : Gemini AI

देवगुरु बृहस्पति 2 बार बदलेंगे राशि

आमतौर पर गुरु ग्रह साल में सिर्फ एक बार ही राशि बदलता है लेकिन साल 2026 में ये ग्रह 2 बार राशि बदलेगा। गुरु ग्रह 2 जून को मिथुन से निकलकर कर्क राशि में जाएगा। इसके बाद 1 नवंबर को गुरु कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। पंचांगों में गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन की तारीखों में भेद हो सकता है।

611
ज्येष्ठ का अधिक मास भी इसी साल
Image Credit : Gemini AI

ज्येष्ठ का अधिक मास भी इसी साल

अधिक मास हर 3 साल में एक बार आता है। इस बार ज्येष्ठ के अधिक मास का संयोग 2026 में बन रहा है। ज्येष्ठ का अधिक मास 17 मई से शुरू होकर 15 जून तक चलेगा। ज्येष्ठ का अधिक मास होने विक्रम संवंत 2083 12 नहीं बल्कि 13 महीनों का होगा।

711
2026 में होंगे 2 सूर्य ग्रहण
Image Credit : Gemini AI

2026 में होंगे 2 सूर्य ग्रहण

साल 2026 में 4 ग्रहण का संयोग बन रहा है, जिसमें से 2 सूर्य ग्रहण होंगे। साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को होगा। ये ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका कोई भी महत्व नहीं माना जाएगा। दूसरे सूर्य ग्रहण की बात करें तो ये 12 अगस्त को होगा। इस दिन हरियाली अमावस्या रहेगी। ये ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा।

811
होली पर चंद्र ग्रहण
Image Credit : Gemini AI

होली पर चंद्र ग्रहण

2026 में 2 चंद्र का संयोग भी बन रहा है। इनमें से पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को होगा, जो भारत में दिखाई देगा। खास बात ये है कि इस दिन होली उत्सव मनाया जाएगा। लेकिन इसका को भी असर इस पर्व नहीं होगा। चंद्र ग्रहण दोपहर 03:20 से शरू होगा जो 06:47 तक रहेगा। ग्रहण का सूतक सुबह 06:20 से शुरू हो जाएगा और ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा।

911
रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण का संयोग
Image Credit : Gemini AI

रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण का संयोग

इस बार रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी महत्व नहीं माना जाएगा। खास बात ये भी है कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का संयोग नहीं बन रहा है। जिसके चलते बहनें दिन भर भाई को राखी बांध सकेंगे।

1011
10 दिन की होगी शारदीय नवरात्रि
Image Credit : Gemini AI

10 दिन की होगी शारदीय नवरात्रि

इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 9 नहीं बल्कि 10 दिनों तक मनाया जाएगा, ऐसा तिथि वृद्धि होने के कारण होगा। शारदीय नवरात्रि की शुरूआत 11 अक्टूबर, रविवार से होगी और ये पर्व 20 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। विजयादशमी उत्सव 21 अक्टूबर, बुधवार को मनाया जाएगा।

1111
दिवाली उत्सव 5 नहीं 6 दिन
Image Credit : Gemini AI

दिवाली उत्सव 5 नहीं 6 दिन

पिछले कुछ सालों की तरह इस साल भी दिवाली उत्सव 6 दिनों का मनाया जाएगा। दिवाली उत्सव की शुरूआत 6 नवंबर को धनतेरस से होगी। 7 को नरक चतुर्दशी, 8 को लक्ष्मी पूजा, 9 को गोवर्धन पूजा, 10 को कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि होने से भाई दूज का पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
शुभ मुहूर्त
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Maha Navami 2026: महानवमी पर कौन-कौन से पाठ करने चाहिए? जानें दुर्गा मां की आराधना के खास पाठ
Recommended image2
Periods During Navratri: नवरात्रि में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें 9 दिन का व्रत रखने के नियम
Recommended image3
Bat in House: घर में चमगादड़ का आना शुभ या अशुभ? जानें वास्तु और ज्योतिष क्या कहता है
Recommended image4
Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Recommended image5
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved