महाभारत के अनुसार, मनुष्यों की आयु 100 वर्ष तय थी, लेकिन कुछ कारणों से उनकी उम्र कम होती गई। महाभारत के अनुशासन पर्व में भीष्म पितामाह ने युधिष्ठिर को ऐसे अनेक कामों के बारे में बताया है, जिन्हें करने से मनुष्यों की उम्र कम होती है।   

उज्जैन. महाभारत के अनुसार, वो कौन से काम काम है जिनसे मनुष्य की आयु कम होती है। आज हम आपको उन्हीं कामों के बारे में बता रहे हैं। जानिए कौन-से हैं वो काम जो हमारी उम्र पर असर डालते हैं-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. जो मनुष्य नाखून चबाता है और हमेशा अशुद्ध रहता है, उसकी जल्दी ही मृत्यु हो जाती है।
2. केशों को संवारना, आंखों में अंजन लगाना, दांत-मुंह धोना और देवताओं का पूजन करना- ये सभी काम दिन के पहले पहर यानी सुबह ही कर लेना चाहिए। जो मनुष्य ये सभी काम समय पर नहीं करते, वे शीघ्र ही काल का शिकार हो जाते हैं।
3. दोनों ही पक्षों (कृष्ण व शुक्ल पक्ष) की चतुर्दशी, अष्टमी और अमावस्या व पूर्णिमा तिथि पर स्त्री समागम करने वाले मनुष्यों की मृत्यु कम उम्र में ही हो जाती है।
4. जो व्यक्ति सूर्योदय होने तक सोता है। शास्त्रों में जिन वृक्षों की दातून का उपयोग करने के लिए मना किया गया है, उनसे दातून करने वाला मनुष्य जल्दी ही मृत्यु को प्राप्त होता है।
5. मैले दर्पण में मुंह देखने वाला, गर्भवती स्त्री के साथ समागम करने वाला तथा टूटी व ढीली खाट पर सोने वाला मनुष्य शीघ्र ही यमराज के दर्शन करता है।
6. परोसे हुए अन्न की निंदा करने वाला तथा भोजन करते समय बोलने वाले मनुष्य की आयु कम हो जाती है।
7. नंगे बदन नहाने और सोने वाले तथा अपवित्र अवस्था में सोने वाले मनुष्य की आयु जल्दी ही समाप्त हो जाती है।
8. सिर पर तेल लगाने के बाद उसी हाथ से दूसरे अंगों का स्पर्श नहीं करना चाहिए। जूठे मुंह पढऩा-पढ़ाना नहीं चाहिए, ऐसा करने से आयु का नाश होता है।
9. जो मनुष्य शाम को सोता है, पढ़ता है और भोजन करता है। रात के समय खूब डंटकर भोजन करता है। ऐसा मनुष्य अधिक उम्र तक जीवित नहीं रहता।
10. रात को दही और सत्तू नहीं खाना चाहिए। पलंग पर कभी तिरछा नहीं सोना चाहिए। जो भी मनुष्य ये काम करता है, यमराज उसकी आयु छीन लेते हैं।