हिंदू धर्म के अंतर्गत किए जाने वाले 16 संस्कारों में नामकरण संस्कार भी प्रमुख है। इस संस्कार में जन्म कुंडली के आधार पर नए जन्मे बच्चे का नाम रखा जाता है।
उज्जैन. मनु स्मृति में नई जन्मी लड़कियों का नाम रखने से संबंधित कुछ खास बातें बताई गई हैं। आज हम आपको वही खास बातें बता रहे हैं।
1. लड़कियों का नाम ऐसा रखना चाहिए जो सरलता से बोला जा सके यानी नाम बोलने में असुविधा न हो।
2. लड़कियों के नाम व उसका अर्थ कोमल व मीठा होना चाहिए जैसे- सुमन, खुशब, प्रिया, ऋतु।
3. लड़कियों का नाम ऐसा रखें जिसका अर्थ ठीक तरह से समझा जा सके जैसे- ममता, सरिता, पूजा, काजल।
4. लड़कियों का नाम शुभ और मन को प्रिय लगने वाला होना चाहिए जैसे- लक्ष्मी, जया, गौरी, गीता।
5. लड़कियों के नाम के अंतिम अक्षर में बड़ी मात्रा होनी चाहिए, जैसे- माया, कमला, मंगला, अपर्णा।
6. लड़कियों का नाम आशीर्वाद का सूचक होना चाहिए, जैसे- दिव्या, शारदा, सुषमा, विजया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

