हिंदू धर्म में शनिदेव को लेकर कई भ्रांतियां प्रचलित हैं, जैसे शनि एक क्रूर ग्रह है, वह सिर्फ अशुभ फल ही प्रदान करता है और जिस पर शनि की नजर पड़ जाए उसके बुरे दिन शुरू हो जाते हैं।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, शनिदेव न्यायाधीश हैं यानी जो लोग गलत काम करते हैं, सिर्फ उन्हें ही परेशान करते हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए तेल चढ़ाना या काली चीजों का दान करना भी जरूरी नहीं है। जानिए किन बातों का ध्यान रखने से शनि के अशुभ फल का असर नहीं होता-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. अगर आप अपना काम ईमानदारी से करते हैं और मेहनत से पीछे नहीं हटते तो शनि कभी आपको परेशान नहीं करेंगे।

2. शनि मजदूर और गरीब लोगों का प्रतिनिधि माना गया है। अगर आप किसी मजदूर का हक नहीं छिनते हैं, गरीब को नहीं सताते हैं तो आपको शनि कभी प्रभावित नहीं करेंगे।

3. शनि को न्याय का ग्रह कहा गया है। अगर आप किसी के साथ अन्याय नहीं करते हैं तो भी शनि आपसे खुश रहेंगे।

4. शनि को अच्छा चरित्र पसंद है। अगर आप अपने कैरेक्टर का पूरा ध्यान रखते हैं तो भी शनि कभी बुरा नहीं करेंगे।

5. शनि को मांसाहार और शराब पसंद नहीं है। अगर आपको शनि का शुभ असर देखना है तो जितना हो सके इन बातों से दूर रहें।