Lado Laxmi Scheme Haryana 2025: हरियाणा सरकार की ओर से लॉन्च दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के खाते में पैसे जल्द आने वाले हैं। हर पात्र महिला को 2100 मंथली दिए जाएंगे। जानें कौन कर सकता है अप्लाई, कब आएंगे पैसे और आवेदन प्रक्रिया क्या है?
Deendayal Lado Laxmi Yojana 2025: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्रहरियाणा की लाखों महिलाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार की ओर से उनके खातों में 2100 रुपए की राशि 1 नवंबर से आने शुरू हो जाएंगे। 'दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना' की शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 25 सितंबर को एक मोबाइल ऐप लॉन्च करके कर दी थी। इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और समाज में लैंगिक असमानता को कम करना है। जानिए योजना से जुड़ी सभी अहम बातें।
क्या है दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना?
हरियाणा की महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए बीजेपी सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले यह बड़ी घोषणा की थी। इस योजना के तहत राज्य की हर पात्र महिला को हर महीने 2100 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार ने इसके लिए 5000 करोड़ का बजट भी 2025-26 के लिए तय कर दिया है।
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत कब से आएंगे पैसे?
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना 25 सितंबर 2025 को लॉन्च की गई थी। इसके लिए मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन करना है। योजना के तहत महिलाओं के अकाउंट में पहली किस्त 1 नवंबर 2025 से आने की संभावना है।
Lado Laxmi Yojana शुरू करने का क्या है उद्देश्य?
- महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
- राज्य में लैंगिक असमानता को कम करना
- परिवारों में महिला सदस्यों की आर्थिक भागीदारी बढ़ाना
ये भी पढ़ें- PM ECRG 2025: युवा वैज्ञानिकों के पास 60 लाख तक रिसर्च ग्रांट पाने का मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया
लाडो लक्ष्मी योजना 2025 की मुख्य बातें
- हर पात्र महिला को 2100 प्रति माह मिलेंगे।
- राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
- शुरुआत में कम आय वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना: आवेदन करने के लिए पात्रता क्या है?
- महिला की न्यूनतम उम्र 23 वर्ष होनी चाहिए।
- अविवाहित महिला की हरियाणा की नागरिकता कम से कम 15 साल की होनी चाहिए।
- विवाहित महिला के पति की भी हरियाणा नागरिकता 15 साल या उससे अधिक की होनी चाहिए।
- पहले चरण में सिर्फ 1 लाख या उससे कम सालाना आय वाली महिलाओं को लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें- पंजाब मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना: 5 लाख तक कैशलेस इलाज के लिए E-Card कैसे बनेगा?
हरियाणा Lado Laxmi Scheme के लिए आवेदन कैसे करें?
- लाडो लक्ष्मी योजना मोबाइल ऐप Google Play Store से डाउनलोड करें।
- मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरिफिकेशन करें।
- परिवार पहचान पत्र (PPP) और आधार कार्ड की डिटेल भरें।
- बाकी जानकारी भरने के बाद आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करें और फॉर्म सबमिट करें।
एक परिवार में कितनी महिलाओं को मिलेगा फायदा और किन्हें नहीं मिलेगा?
सीएम नायब सिंह सैनी के अनुसार, परिवार की हर पात्र महिला को 2100 का लाभ मिलेगा। यानि सास, बहू और बेटी, तीनों को अलग-अलग 2100 मिल सकते हैं। वहीं, जो महिलाएं पहले से किसी सरकारी पेंशन या स्कीम के तहत 2100 या उससे अधिक राशि पा रही हैं, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा।
लाडो लक्ष्मी योजना में किन्हें मिलेगी विशेष छूट?
स्टेज-3 कैंसर पीड़ित महिलाएं, थैलेसीमिया जैसी 54 गंभीर बीमारियों से जूझ रहीं महिलाओं को दूसरी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बावजूद लाडो लक्ष्मी योजना में शामिल किया जाएगा।
