MP Super 5000 Yojana: क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार टॉप 5000 छात्रों को सीधे ₹25,000 की स्कॉलरशिप देती है? लेकिन ये स्कॉलरशिप हर किसी को नहीं मिलती। जानें आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और कौन से बच्चों को मिलेगा लाभ।
भोपाल। क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार ने मेधावी छात्रों के लिए एक खास योजना चलाई है, जिसके तहत राज्य के टॉप 5000 छात्रों को सीधे ₹25,000 की छात्रवृत्ति दी जाती है? अगर आप भी सरकारी स्कूल के छात्र हैं और 10वीं या 12वीं में अच्छे अंक लाए हैं, तो यह योजना आपके लिए ही है!
सुपर 5000 योजना क्या है?
- 1. मध्य प्रदेश जन कल्याण संबल योजना का ही एक हिस्सा है सुपर 5000 योजना।
- 2. इसका मकसद है राज्य के असंगठित क्षेत्र के मजदूर परिवारों के बच्चों को आगे पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित करना।
सुपर 5000 योजना का मकसद क्या है?
- 1. मेधावी बच्चों को पढ़ाई जारी रखने के लिए वित्तीय मदद देना।
- 2. श्रमिक परिवारों के बच्चों को प्रोत्साहित करना।
- 3. सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सपोर्ट करना।
सुपर 5000 योजना का फायदा क्या है?
- 1. ₹25,000 की एकमुश्त छात्रवृत्ति
- 2. टॉप 5000 मेधावी छात्रों को सम्मान
- 3. आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए वित्तीय मदद
- 4. मजदूर परिवारों के बच्चों को बड़ा सहारा
कौन ले सकता है सुपर 5000 योजना का लाभ?
- 1. मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है।
- 2. छात्र का परिवार असंगठित क्षेत्र का पंजीकृत मजदूर हो।
- 3. सरकारी स्कूल से पढ़ाई होनी चाहिए।
- 4. 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा में राज्य की टॉप 5000 मेरिट लिस्ट में नाम हो।
- 5. मजदूर की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
सुपर 5000 योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
यह योजना ऑफलाइन आवेदन से जुड़ी है। इसके लिए फॉलों करें ये स्टेप
- स्टेप 1. इसके लिए स्कूल के प्रधानाचार्य या जिला श्रम विभाग से संपर्क करें।
- स्टेप 2. आवेदन फॉर्म लें।
- स्टेप 3. सभी जरूरी डिटेल भरें।
- स्टेप 4. दस्तावेज़ संलग्न करें।
- स्टेप 5. फॉर्म जमा कर दें।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- 1. आधार कार्ड2. स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- 3. पासपोर्ट साइज फोटो
- 4. 10वीं/12वीं की मार्कशीट
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर
Q 1: सुपर 5000 योजना का लाभ क्या है?
A: इस योजना के तहत श्रमिक परिवारों के बच्चों को ₹25,000 की एकमुश्त छात्रवृत्ति दी जाती है। यह राशि उन्हें पढ़ाई जारी रखने में मदद करती है।
Q 2: क्या यह छात्रवृत्ति हर साल मिलती है?
A: नहीं, यह केवल एक बार दी जाती है।
Q 3: योजना का लाभ किन छात्रों को मिलेगा?
A: मध्य प्रदेश के मूल निवासी श्रमिक परिवारों के वे बच्चे, जो सरकारी स्कूल से पढ़ रहे हैं और राज्य की टॉप 5000 मेरिट में आए हैं।
Q 4: योजना का लाभ कितने छात्रों को मिलेगा?
A: राज्यभर के टॉप 5000 छात्रों को यह स्कॉलरशिप मिलेगी।
Q 5: क्या प्राइवेट स्कूल के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं?
A: नहीं, यह योजना सिर्फ सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए है।
Q 6: आवेदन कहां करना होगा?
A: अपने स्कूल प्रिंसिपल या जिले के श्रम विभाग में आवेदन करें।
Q7: मजदूर की उम्र का क्या नियम है?
A: मजदूर की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
