Dhanteras 2022: पंच दिवसीय दीपावली पर्व इस बार 22 अक्टूबर, शनिवार से शुरू हो जाएगा। इस दिन धनतेरस शाम 6 बजे शुरू होगी, जो 23 अक्टूबर, रविवार की शाम 6 बजे तक रहेगी। तिथियों के चलते ये पर्व 1 नहीं बल्कि 2 दिन मनाया जाएगा। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस (Dhanteras 2022) का पर्व मनाना जाता है। इस बार ये तिथि दो दिन रहेगी। पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर, शनिवार की शाम 6 बजे से शुरू होकर 23 अक्टूबर, रविवार की शाम 6 बजे तक रहेगी। इसके चलते ये पर्व 1 नहीं बल्कि 2 दिन मनाया जाएगा। खरीदी के लिए दोनों दिन शुभ रहेंगे। आगे जानिए किस दिन क्या करना शुभ रहेगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

22 को करें यम दीपदान और खरीदी (Dhanteras 2022 Shubh Muhurat)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, 22 अक्टूबर को त्रिपुष्कर योग बन रहा है मान्यता है कि इस योग में किए गए कामों का 3 गुना फल मिलता है। इस दिन शाम को यमराज के निमित्त दीपदान करने की परंपरा है। मान्यता है कि ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। आगे जानिए 22 अक्टूबर के दिन भर के खरीदी के शुभ मुहूर्त…



धन्वंतरि पूजा के शुभ मुहूर्त 

शाम 06 से 08.15 तक

दीपदान के लिए शुभ मुहूर्त
रात 08.06 से 09.30 तक रहेगा।

प्रॉपर्टी खरीदी और बुकिंग के शुभ मुहूर्त
सुबह 8 से 9 तक
दोपहर 12.30 से शाम 04.20 तक
शाम 5 से 6 तक

वाहन खरीदी और बुकिंग के मुहूर्त
दोपहर 12 से 1.30 तक
दोपहर 2 से 2.50 तक
दोपहर 3 से 4.30 तक

ज्वेलरी और बर्तनों की खरीदी के मुहूर्त
सुबह 8 से 9 बजे तक
दोपहर 12 से शाम 4.20 तक
शाम 5.50 से 7.30 तक

इलेक्ट्रानिक चीजों की खरीदी के मुहूर्त
सुबह 8 से 9 बजे तक
दोपहर 1.30 से 3 बजे तक
रात 9 से 10.30 तक

सजावटी, कपड़े और फर्नीचर खरीदी के मुहूर्त
दोपहर 12 से 2 बजे तक
दोपहर 3.4.30 तक
शाम 5 से 7.20 तक

23 की शाम तक रहेगी त्रयोदशी तिथि 
पंचांग के अनुसार, 23 अक्टूबर, रविवार को शाम 6 बजे तक त्रयोदशी तिथि रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ होगी। इस दिन भी धनतेरस की खरीदी की जा सकेगी। इस दिन सर्वार्थसिद्धि का शुभ योग भी बन रहा है। इस शुभ योग में किया जाने वाला हर काम सफलता प्रदान करता है। इस तरह धनतेरस का पर्व 2 दिन मनाया जाएगा। ये हैं 23 अक्टूबर के शुभ मुहूर्त-
सुबह 07:51 से 09:16 तक
सुबह 09:16 से 10:41 तक
सुबह 10:41 से दोपहर 12:05 तक
दोपहर 01:30 से 02:54 तक 

ये भी पढ़ें-

Dhanteras 2022 Upay: ये हैं वो 5 यंत्र जो कंगाल को भी बना देते हैं मालामाल, जानें इन्हें कब घर लेकर आएं?

Diwali Puja 2022: जानिए लक्ष्मी पूजा में कितने दीपक जलाना चाहिए और क्यों?

Dhanteras 2022: 22 अक्टूबर, दिन शनिवार को है धनतेरस, राशि अनुसार जानिए इस दिन क्या खरीदें...