वो 5 खिलाड़ी जो पहली बार टीम इंडिया के लिए खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप
Team India Squad T20i World Cup 2026: अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन गिल को बाहर कर दिया गया, जबकि अक्षर पटेल उपकप्तान बने हैं। ईशान किशन और रिंकु सिंह की वापस आए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया तैयार
आईसीसी मेंस टी20i वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। 15 खिलाड़ियों की टीम अपने टाइटल को डिफेंड करने उतरेगी। इस बार टीम में नए चेहरे भी हैं। सूर्यकुमार यादव कप्तानी करते हुए दिखेंगे, जबकि अक्षर पटेल उपकप्तान बनाए गए हैं। शुभमन गिल को नहीं चुना गया। आइए हम आपको उन 5 नए चेहरे के बारे में बताते हैं, जो पहली बार भारत के लिए 20-20 विश्व कप खेलेंगे।
तिलक वर्मा
बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा पहली बार भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आएंगे। हाल ही में वो टीम इंडिया के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक बने हैं, जो लगातार रन बना रहे हैं। उनकी मैच विनिंग पारियों ने टीम में जगह पक्की कर दी है। टी20i में साल 2023 अगस्त में तिलक ने डेब्यू किया था, लेकिन अब वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं। वो सिर्फ टीम में नहीं हैं, प्रॉपर प्लेइंग 11 का पार्ट बनकर गए हैं।
अभिषेक शर्मा
साल 2025 में बल्ले से लगातार रनों की बारिश करने वाले अभिषेक शर्मा पहली बार टीम इंडिया की जर्सी में टी20 विश्व कप खेलने उतरेंगे। इससे पहले जब वर्ल्ड कप 2024 में हुआ था, तब तक उन्होंने डेब्यू भी नहीं किया था। उसके बाद जिंबाब्वे के खिलाफ खेलने आए और फिर टी20i क्रिकेट में एक मैच विनर चेहरा बन गए। डेब्यू पर ही शतक ठोक डाला। इसी साल उनके बल्ले से टी20 में 1602 रन निकले हैं।
हर्षित राणा
तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी पहली बार भारत के लिए टी20 क्रिकेट में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। वो गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी बड़ा योगदान दे सकते हैं। यही वजह है कि पहली बार राणा को विश्व चैंपियन टीम के साथ टाइटल डिफेंड करने के वास्ते चुना गया है। राणा को रखने से टीम इंडिया को 9वें नंबर तक बल्लेबाजी का विकल्प मिलता है।
वाशिंगटन सुंदर
वाशिंगटन सुंदर साल 2024 T20 वर्ल्ड कप में 15 सदस्यीय स्क्वॉड में आने के बाद पहली बार खिताब डिफेंड करने उतरेंगे। साल 2017 दिसम्बर में इस ऑलराउंडर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। हालांकि, उसके बाद टी20 विश्व कप का आयोजन 2 बार (2022 और 2024) में हुआ, लेकिन सुंदर को खेलने का मौका नहीं मिला।
रिंकु सिंह
साल 2024 टी20 इंटरनेशनल विश्व कप में रिंकु सिंह को मौका नहीं मिला था। वो बतौर रिजर्व खिलाड़ी चुने गए थे, लेकिन एक भी मैच के लिए शामिल नहीं हुए। इस बार उन्हें प्रॉपर 15 खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। साल 2023 से लगातार रिंकु टीम इंडिया में जुड़े हुए हैं। सितंबर 2025 में एशिया कप के फाइनल में खेले थे और चौका लगाकर मुकाबला जिताया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20i सीरीज में भी वो नहीं थे, मगर अब वर्ल्ड कप के लिए तैयार हैं।