IPL 2026 Today Match: आईपीएल में आज सुपर संडे का डबल धमाका है। दोपहर में चेन्नई के चेपॉक में संजू सैमसन इतिहास रचने उतरेंगे, तो शाम को लखनऊ में ऋषभ पंत की साख दांव पर होगी। जानें आज के दोनों मैचों का पूरा शेड्यूल, ग्राउंड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग-XI की पूरी जानकारी। 

IPL Match Today: आईपीएल 2026 में आज संडे को एक नहीं, ल्कि दो-दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। जहां दोपहर में चेन्नई के 'चेपॉक' मैदान पर पीली जर्सी का जलवा दिख सकता है। वहीं, शाम को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में नवाबों की भिड़ंत कोलकाता के नाइट राइडर्स से होगी। अगर आप भी क्रिकेट के दीवाने हैं और आज मैच देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां जानिए दोनों मैचों का पूरा शेड्यूल, पिच रिपोर्ट्स और संभावित प्लेइंग-11...

IPL में आज का पहला मुकाबला: चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटंस

आज दिन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच दोपहर 03:30 बजे से शुरू होगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरेंगी। चेन्नई की टीम पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को 103 रनों से धूल चटाकर यहां पहुँची है। संजू सैमसन गजब के फॉर्म में हैं। वहीं, दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की टीम अपनी मिडिल ऑर्डर की समस्याओं से जूझ रही है और लगातार दो हार झेल चुकी है और उस पर हार की हैट्रिक का खतरा मंडरा रहा है।

CSK vs GT Toss and Pitch Report: चेपॉक की पिच का हाल

चेन्नई का यह मैदान अब पहले जैसा 'स्लो' नहीं रहा। हाल के रिकॉर्ड्स बताते हैं कि यहां रन खूब बनते हैं। इस मैदान पर 180-185 का स्कोर अब नॉर्मल बात है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, लेकिन मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स का रोल अहम होगा। दोपहर का मैच है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला भी कर सकती है, क्योंकि बाद में पिच धीमी हो सकती है।

CSK vs GT Match: आज के बड़े रिकॉर्ड्स पर नजर

संजू सैमसन: आईपीएल में 5000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 3 रन चाहिए।

ऋतुराज गायकवाड़: टी20 क्रिकेट में 200 छक्के पूरे करने के लिए 6 छक्कों की जरूरत है।

शुभमन गिल: गुजरात के लिए 100 छक्के पूरे करने से सिर्फ 6 कदम दूर।

CSK vs GT Playing 11: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी, (इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन)।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, (इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा)।

IPL में आज दूसरा मैच: लखनऊ सुपर जायंट्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स

शाम 07:30 बजे से लखनऊ के इकाना स्टेडिम में शाम का मुकाबला उन दो टीमों के बीच है, जो पॉइंट्स टेबल में नीचे खिसक गई हैं। लखनऊ लगातार 4 मैच हार चुकी है, वहीं केकेआर ने पिछले मैच में जीत दर्ज कर थोड़ी लय हासिल की है।

LSG vs KKR Pitch Report: इकाना की पिच कैसी होगी?

लखनऊ की पिच हमेशा से गेंदबाजों की मददगार रही है। यहां गेंद रुक कर आती है, जिससे बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में दिक्कत होती है। यहां स्पिनर्स का दबदबा रह सकता है, खासकर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की जोड़ी खतरनाक हो सकती है।

LSG vs KKR Playing 11: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव। इंपैक्ट प्लेयर- अब्दुल समद

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी या ब्लेसिंग मुजरबानी, वरुण चक्रवर्ती (अगर फिट हों) या मथीशा पथिराना। इम्पैक्ट प्लेयर- नवदीप सैनी या प्रशांत सोलंकी।

इसे भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi: 15 गेंदों में फिफ्टी, 37 में ठोंका शतक, वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड

इसे भी पढ़ें- PBKS vs DC: 264 रन भी नहीं बचा पाई दिल्ली! पंजाब ने तोड़ा 18 साल का रिकॉर्ड, देखें IPL के 5 सबसे बड़े रन चेज